हीरो एजेंसी के मालिक नेताजी की गोलियां मारकर हत्या

बीकानेर में फायरिंग,एक ही परिवार के लोग आपस में उलझे
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

हंसी , 10 जुलाई। हरियाणा के हिसार के हांसी में बुधवार को अज्ञात बदमाशों ने हीरो एजेंसी के मालिक व जजपा नेता की गोलियां मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने उनकी एजेंसी पर आकर 4 से 5 राउंड गोलियां चलाईं। इसी दौरान एजेंसी मालिक रविन्द्र सैनी को गोली लगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

उन्हें आनन-फानन निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। बदमाशों की धरपकड़ के लिए शहर में नाकाबंदी की गई है।

pop ronak

हिसार में 15 दिन में वाहन एजेंसी पर गोलीबारी की ये दूसरी वारदात है। इससे पहले इनेलो नेता के महिंद्रा शोरूम में फायरिंग हुई थी।

आज बुधवार शाम को 6 बजे के करीब 2 युवक बाइक पर आए। उनमें से एक युवक ने गोलियों चलानी शुरू कर दी। इसी बीच गोली रविंद्र सैनी को भी लगी। फायर कर युवक अपने दूसरे साथी के साथ बैठ कर फरार हो गया। पुलिस के अधिकारी मौके पर जांच में लगे हैं।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *