अगले महीने से कांग्रेस जाएगी हर वार्ड, जनता की समस्याओं का करवाएंगे निराकरण

बीकानेर शहर देहात कांग्रेस कल करेगी कोटगेट पर विरोध प्रदर्शन
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • ब्लॉक प्रभारी नियुक्त, एक हफ्ते में ब्लॉक में बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय करेंगे – नितिन वत्सस

बीकानेर, 26 जुलाई। राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा द्वारा जिला संगठन को शसक्त विपक्ष की भूमिका में कार्य करने के निर्देश पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए बीकानेर शहर जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने अगस्त माह से बीकानेर पश्चिम और पूर्व विधानसभा के सभी 80 वार्डो में जाने का निर्णय किया है। इन वार्डो से कांग्रेस जनों के साथ मिलकर जनता की मूलभूत सुविधाओं में आने वाली समस्याओं का संग्रहण कर उनका समाधान करवाने का कार्य करेगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया की अगस्त माह से बीकानेर पूर्व और पश्चिम विधानसभा में होने वाले कार्यक्रमों में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को भी शामिल करते हुए कार्य करना है इसके लिए जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने चारो ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में प्रभारी नियुक्त किए है |

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

नव नियुक्त प्रभारी अपने अपने प्रभार क्षेत्र वाले ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक कर एक हफ्ते के अंदर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले वार्डो का कार्यक्रम कर रिपोर्ट जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत को सौंपेंगे।

चारो ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रभारी ब्लॉक में सक्रिय और निष्क्रिय पदाधिकारियों की सूची भी जिला अध्यक्ष को सौंपेंगे ताकि जिला अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को मजबूत करने के लिए सक्रिय पदाधिकारियों की सूची प्रदेश कांग्रेस को भेजकर उनकी अनुशंसा करवा सके .

संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया की जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत के निर्देशानुसार बीकानेर पूर्व और पश्चिम विधानसभा के चार ब्लॉक में निम्लिखित पदाधिकारियों को प्रभारी नियुक्त किया जाता है।

  • बीकानेर पश्चिम विधानसभा ए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रभारी फिरोज अहमद भाटी , महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी .
  • बीकानेर पश्चिम विधानसभा बी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रभारी व रवि पुरोहित, महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी।
  • बीकानेर पूर्व विधानसभा , ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रभारी, तोलाराम सिया महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी।
  • बीकानेर पूर्व विधानसभा बी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रभारी, आंनद जोशी, महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी।

ये सभी ब्लॉक प्रभारी अपने अपने प्रभार क्षेत्र में एक हफ्ते के अंदर बैठक कर समुचित रिपोर्ट जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत को पेश करेंगे।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *