युवती को किडनैप कर गैंगरेप , दुष्कर्म के बाद मोबाइल और गहने छीने, गांव से 24 किलोमीटर दूर छोड़कर हुए फरार

पुलिसिया लापरवाही व खाकी की नाकामी से बड़ी बहन के बाद छोटी से भी गैंगरेप, न्याय न मिलने पर परेशान छोटी बहन ने भी खाया जहर
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

रतनगढ़ , 8 अगस्त। चुरु जिले की रतनगढ़ तहसील के एक गांव की युवती को बाइक पर जबरन बैठाकर किडनैप करने और गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। दो युवकों ने युवती का अपहरण कर सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। इस संबंध में पीड़िता की रिपोर्ट पर गुरुवार शाम रतनगढ़ थाने में गैंगरेप व अपहरण का मामला दर्ज किया गया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मामले की जांच कर रहे डीएसपी अनिल कुमार पुरोहित के अनुसार पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि वह सरदारशहर तहसील के गांव रामसीसर निवासी युवक से फोन पर बात करती थी। छह अगस्त की सुबह करीब 11 बजे वह अपने खेत से गांव के मंदिर जा रही थी। तभी गांव रामसीसर के रहने वाले मेघाराम व उसके एक साथी ने जबरन अपहरण करते हुए बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद सुनसान जगह ले गए। जहां पर मेघाराम व उसके दोस्त ने उसके गैंगरेप किया।

pop ronak

घटना के बाद दोनों ने युवती से गहने, मोबाइल और दस्तावेज छीनकर ले गए। युवती को गांव से 24 किलोमीटर दूर ले जाकर छोड़ दिया। जहां पर ग्रामीणों ने युवती के परिजनों से संपर्क कर पूरी घटना की जानकारी दी। जिस पर परिजन युवती को अपने साथ अपने गांव लेकर चले गए। वहीं, गुरुवार को युवती परिजनों के साथ थाने पहुंची। जहां पुलिस ने युवती की रिपोर्ट पर मेघाराम व उसके दोस्त के खिलाफ गैंगरेप व अपहरण का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने रतनगढ़ के जालान अस्पताल में युवती का मेडिकल मुआयना करवा लिया है।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *