जैन संस्कार विधि से तप संपूर्ति अनुष्ठान व नामकरण संस्कार

जैन संस्कार विधि से तप संपूर्ति अनुष्ठान व नामकरण संस्कार
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

जैन संस्कार विधि से तप संपूर्ति अनुष्ठान 

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

गंगाशहर , 18 सितम्बर। श्रीमती वंदना राखेचा के 8 की तपस्या का तप संपूर्ति अनुष्ठान जैन संस्कार विधि द्वारा पारिवारिकजन की उपस्थिति में जैन संस्कारक पीयूष लूणीया, भरत गोलछा ने उत्साहवर्धक जैन मंत्रोच्चार से संपादित करवाया।

pop ronak

कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से हुई तत्पश्चात संस्कारकों ने मंगल भावना यंत्र की विधिवत स्थापना करवाई और मांगलिक मंत्रोच्चार व गीतिकाओं के संगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

जैन संस्कारक भरत गोलछा ने जैन संस्कार विधि की महत्वपूर्ण जानकारी से सभी को अवगत करवाया और तप की अनुमोदना की। संस्कारकों द्वारा तपस्वी श्रीमती वंदना राखेचा को एक वर्ष के लिए आध्यात्मिक संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया गया। तेयुप गंगाशहर द्वारा परिवार को मंगलभावना यंत्र भेंट किया गया।
—————————–

पुत्री रत्न का नामकरण संस्कार जैन संस्कार से सम्पन्न

गंगाशहर , 18 सितम्बर। गंगाशहर निवासी श्रीमती मधुदेवी-सम्पत लाल तातेड़ के सुपुत्र एवं पुत्रवधु नयन कुमार- शशिकला तातेड़ की नवजात पुत्री रत्न का नामकरण संस्कार महावीर भवन, गंगाशहर में 14 सितम्बर 2024 को शाम 05.15 बजे उपरांत जैन संस्कार विधि से आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में जैन संस्कारक ‘युवक रत्न’ राजेंद्र सेठिया, पवन छाजेड़, रतन छलाणी, देवेन्द्र डागा, पीयूष लूणीया, भरत गोलछा ने विधि विधान पूर्वक मांगलिक मंत्रोचार सहित जैन संस्कार विधि से नामकरण का कार्यक्रम करवाया गया। जैन संस्कारकों द्वारा पार्श्वनाथ गीतिका का संगान भी समवेत स्वरों में किया।
जैन संस्कारक रतन छलाणी द्वारा तातेड़ परिवार को शुभकामनाएं प्रेषित की गयी। जैन संस्कारक पीयूष लूणीया ने नामकरण पत्रक का वाचन किया। इस अवसर पर पारिवारिक जनों की उपस्थिति कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रही थी।

सभी ने तेयुप गंगाशहर द्वारा आयोजित हुए जैन संस्कार विधि के कार्यक्रम की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *