लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह आर्मी कमांडर सप्त शक्ति कमांड ने किया बीकानेर

लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह आर्मी कमांडर सप्त शक्ति कमांड ने किया बीकानेर
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा
  • सैन्य स्टेशन और महाजन फील्ड फायरिंग रेंज का दौरा

जयपुर \ बीकानेर , 18 सितम्बर। सप्त शक्ति कमांड के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने 17-18 सितंबर 24 को बीकानेर मिलिट्री स्टेशन और महाजन फील्ड फायरिंग रेंज का दौरा किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

आर्मी कमांडर ने रणबांकुरा डिवीजन की ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने डिवीज़न के द्वारा किए गए प्रौद्योगिकी निवेश और ऑपरेशनल नवीनीकरणों को देखा। उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान में योगदान देने वाली संस्था की हरित पहल और अपशिष्ट प्रबंधन प्रथाओं की सराहना की।

pop ronak

आर्मी कमांडर ने महाजन फील्ड फायरिंग रेंज का भी दौरा किया तथा आर्टिलरी एवं आर्मर फॉर्मेशन द्वारा तैनाती और एकीकृत फील्ड फायरिंग अभ्यास को भी देखा।

उन्होंने सभी रैंकों के प्रशिक्षण, व्यावसायिकता और कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्धता के उच्च मानक की सराहना की और उन्हें उत्कृष्टता के लिए प्रयास करने और मल्टी-डोमेन युद्ध के लिए ऑपरेशनल तैयारियों के उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *