32 बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार किए, खरीद-फरोख्त की पूछताछ जारी

32 बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार किए, खरीद-फरोख्त की पूछताछ जारी
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • बीकानेर से बाइक चुराई, जोधपुर-फलौदी में बेच दी

बीकानेर , 28 सितम्बर। बीकानेर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से बाइक चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 32 बाइक बरामद की है। ये युवक बीकानेर से बाइक चोरी करने के बाद जोधपुर और फलोदी में बेच देते थे। तीनों के खिलाफ पहले भी कई मामले थानों में चल रहे हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

SP ने किया खुलासा

pop ronak

नए एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने चोरी की बाइक पकड़ने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बताया कि बीकानेर के नयाशहर थाना, कोटगेट थाना क्षेत्र से बड़ी संख्या में बाइक चोरी हुई है। इसमें इन युवकों की भूमिका है। गिरफ्तार युवकों में सोमराज पुत्र गोपीलाल बिश्नोई,उम्र 23 साल निवासी भींयासर भोजासर फलौदी, जहीर उर्फ कप्तान उर्फ बाबू पुत्र तालिब हुसैन उम्र 21 निवासी कोटगेट और सोनू सांखला पुत्र किशोर कुमार माली उम्र 23 साल, निवासी नत्थूसर बास बीकानेर को गिरफ्तार किया है।

जोधपुर-फलोदी में बेचते थे

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ये युवक बीकानेर से बाइक चोरी करने के बाद जोधपुर और फलोदी के गांवों में बेच देते थे। अब इन युवकों से पूछताछ करके पता लगाया जा रहा है कि चोरी की बाइक आखिर किस किसने खरीदी है। इनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। सस्ती बाइक खरीदने के चक्कर में ये लोग चोरी की बाइक खरीद लेते हैं।

नयाशहर थाने में हैं सभी बाइक

एसपी ने बताया कि सभी 32 बाइक नयाशहर थाने में पड़ी है। जिसकी भी बाइक चोरी हुई है, वो बाइक के कागजात लेकर थाने में संपर्क कर सकता है। जिसकी बाइक है उसे न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के साथ ही बाइक लौटा दी जाएगी। अधिकांश बाइक नई और सही स्थिति में है, वहीं कुछ बाइक के आगे का हिस्सा तोड़ा हुआ है ताकि पहचान नहीं हो। पुलिस ने सभी बाइक के चैसिस नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर भी जारी कर दिए हैं।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *