शिक्षा निदेशालय के सामने शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ द्वारा अनिश्चितकालीन धरना 21वें दिन भी जारी रहा

शिक्षा निदेशालय के सामने शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ द्वारा अनिश्चितकालीन धरना 21वें दिन भी जारी रहा
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 14 नवम्बर। मंत्रालयिक संवर्ग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रिव्यु एवं नियमित डीपीसी करने तथा पदस्थापन में ऑन लाईन काउंसलिंग के माध्यम से शत प्रतिशत पदों को प्रदर्शित करने की मांग को लेकर शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य एवं प्रदेश संस्थापक मदन मोहन व्यास के नेतृत्व में दिनांक 24.11.2024 रविवार को अवकाश के दिन भी अनिश्चितकालीन धरना शिक्षा निदेशालय बीकानेर के समक्ष जारी रहा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

आचार्य ने यह भी बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग में मंत्रालयिक संवर्ग को रिव्यु एवं नियमित डीपीसी तथा ऑनलाईन काउंसलिंग के माध्यम से पदौन्नति पर पदस्थापन के लाभ से किया जा रहा है वंचित, इससे हजारों कर्मचारियों को करीब 5000 से 8000 रू. का प्रतिमाह हो रहा है, इससे शिक्षा विभाग के मंत्रालयिक कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त हो रहा है। उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम जी मेघवाल के कार्यालय को शिक्षा सचिव श्री कृष्ण कुणाल द्वारा 25.11.2024 से पूर्व कार्य करने का लिखित मैसेज किया गया था। जिसकी अवगति सांसद सेवा केन्द्र में रवि मेघवाल द्वारा संघ के प्रतिनिधि मण्डल को दी गई थी परन्तु आज दिनांक तक राज्य सरकार एवं शिक्षा प्रशासन द्वारा आश्वासन की पूर्ति नहीं की गई है।

pop ronak

आचार्य ने बताया कि समस्त उच्च स्तरों को ईमेल के द्वारा आज पुनः ज्ञापन प्रेषित कर अवगत करवा दिया गया है कि दिनांक 25.11.2024 तक मांगे मानकर संघ को सूचित नहीं करने की स्थिति में आन्दोलन का आगामी चरण 28.11.2024 (गुरूवार) को सुबह 11.00 बजे से शासन सचिवालय जयपुर से माननीय मुख्यमंत्री आवास एवं माननीय महामहिम राज्यपाल के आवास तक पैदल मार्च किया जायेगा। तब तक निदेशालय पर अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।

धरने के समर्थन में जितेन्द्र गहलोत प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र महासंघ, कमलनयन सिंह, गोविन्द सिंह, रविन्द्र पुरोहित, शरद चैधरी, आदि शामिल रहे।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *