दादा जी बचा लो, मैं मर जाऊंगा…दादाजी पुकारते-पुकारते 7 साल के पोते की मौत

'दादा जी बचा लो, मैं मर जाऊंगा...दादाजी पुकारते-पुकारते 7 साल के पोते की मौत
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

दीपंकर छाजेड़
रावतभाटा , 28 नवम्बर। चित्तौडगढ़ जिले के रावतभाटा थाना क्षेत्र में एक दुखद हादसा हो गया। जिसमें एक 7 वर्षीय बच्चा खेलते-खेलते कुएं में गिर गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह घटना कल रात करीब आठ बजे की है। जानकारी के मुताबिक, फायरकर्मी नरेंद्र माली का बेटा रोहन अपनी दोस्तों के साथ खेलते समय अचानक एक पुराने कुएं में गिर गया। उसके गिरते ही आसपास के बच्चों ने शोर मचाया, जिससे लोग मौके पर जमा हो गए और परिजनों को सूचना दी। सबसे पहले वहां बच्चे के दादा पहुंचे। उसके बाद अन्य लोग आए। बच्चा दादा को आवाज लगाता रहा, लेकिन कोई कुछ नहीं कर सका।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

चल रही थीं सांसे…लेकिन अस्पताल पहुंचे ही मौत
घटना की जानकारी मिलने पर फायरकर्मी महेश कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्चे को कुएं से बाहर निकाला। इस दौरान बच्चे की सांसें चल रही थीं, जिसके बाद उसे फौरन परमाणु बिजलीघर अस्पताल ले जाया गया। लेकिन इलाज के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया।

pop ronak

प्रशासन की गलती से हुई मासूम की मौत…
रोहन… परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 में कक्षा 3 का छात्र था, अपने दादाजी के घर खेलने के लिए रामलीला मैदान आया था। स्थानीय लोगों के अनुसार यह कुआं पुराना और दलदली था, जो लगभग 20 फीट गहरा है। कुछ समय पहले ग्राम पंचायत ने इस कुएं को ढकने के लिए जाली लगाई थी, लेकिन चोरों ने ढक्कन चुरा लिया था।

इस हादसे के समय बिजली भी गुल हो गई थी, जिससे यह और भी खतरनाक हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस कुएं में पहले भी हादसे हो चुके हैं। कुछ समय पहले ही इस कुएं को भरने की चर्चा हुई थी, लेकिन कुछ लोगों ने इसका विरोध किया था, क्योंकि यह कुआं एक विरासत के रूप में था। बच्चे का अंतिम संस्कार आज किया गया है।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *