कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बुधवार को केरल के कई लोकसभा सदस्यों के साथ गृह मंत्री अमित…

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बुधवार को केरल के कई लोकसभा सदस्यों के साथ गृह मंत्री अमित...
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
  • केरल के सांसदों के साथ गृह मंत्री से मिलीं प्रियंका, वायनाड के लोगों की मदद का आग्रह किया

नई दिल्ली , 4 दिसम्बर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बुधवार को केरल के कई लोकसभा सदस्यों के साथ गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और वायनाड में भूस्खलन प्रभावित लोगों की मदद का आग्रह किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

संसद भवन परिसर स्थित शाह के कार्यालय में यह मुलाकात हुई। इस मुलाकात के दौरान केरल से ताल्लुक रखने वाले कांग्रेस, आईयूएमएल और आरएसपी के सांसद के मौजूद थे।

pop ronak

शाह से मुलाकात के बाद वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने गृह मंत्री जी से मिलकर उन्हें वायनाड के हालात से अवगत करवाया है। वहां के लोगों के जीवन पर भूस्खलन का बहुत गहरा प्रभाव पड़ा है। लोगों के परिवार और घर उजड़ गए हैं, उनके पास कोई सहयोग तंत्र नहीं बचा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इन हालात में केंद्र सरकार अगर कुछ न करे, तो लोग किससे उम्मीद करेंगे। हमने गृह मंत्री जी से अपील की है कि राजनीति को परे वायनाड के लोगों की मदद की जाए।’’

कांग्रेस महासचिव ने कहा, ‘‘जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वहां पीड़ितों से मिले थे, तब लोगों को मदद की उम्मीद जगी थी, लेकिन अभी तक कोई मदद नहीं मिल पाई है।’’

वायनाड में इस साल जुलाई में भूस्खलन के कारण भारी तबाही हुई थी जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *