समय एवं परिस्थिति अनुसार उचित संरक्षण मॉडल का चयन करें -डॉ मिश्रा

समय एवं परिस्थिति अनुसार उचित संरक्षण मॉडल का चयन करें -डॉ मिश्रा
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 4 जनवरी। राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र, बीकानेर पर आज दो दिवसीय पशु संरक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन डॉ बी पी मिश्रा, निदेशक, राष्ट्रीय पशु आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो, करनाल, हरियाणा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ । समापन समारोह में डॉ मिश्रा ने कहा कि पशु प्रजातियों के संरक्षण का एक ही मॉडल हर जगह फिट नहीं होता । समय, परिस्थिति एवं स्थान अनुसार उचित मॉडल का चयन करना ही सफलता की कुंजी है ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

उन्होंने बताया की हलारी अश्व के संरक्षण हेतु उन्होंने दो जगह एक साथ यह कार्य सौंपा एवं उनका मकसद यह था कि अश्व अनुसंधान संस्थान जहाँ नए-नए अन्वेषण करेगा एवं इसकी उपयोगिता बढ़ाएगा व पशु पालकों को प्रशिक्षित करेगा वहीं दूसरी संस्था किसानों के पशुओं के साथ कार्य करते हुए इनका प्रजनन, प्रबंधन एवं विपणन में सहायता प्रदान करेगी ।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए केंद्र के प्रभागाध्यक्ष डॉ एस सी मेहता ने कहा कि पशुओं के संरक्षण पर चल रही नेटवर्क परियोजना के तहत इस कार्यक्रम को खास गुजरात के किसानों को ध्यान में रख कर बनाया गया एवं प्रशिक्षण में किसानों को अश्वों के प्रजनन, खानपान, बीमारियों की जानकारी के साथ- साथ अश्वों में मशीन से दूध निकालना, दूध का पाउडर बनाना, सिमन क्रायोप्रीज़र्व करना एवं फार्म औटोमेशन की जानकारी दी गई । डॉ मेहता ने आवाहन किया कि अश्वों के दूध की विशेषताओं एवं दर के बारे में भ्रामक वक्तव्यों एवं विज्ञापनों पर ध्यान नहीं दें एवं वास्तविकता एवं वैज्ञानिक शौध पर आधारित तथ्यों पर ही ध्यान दें ।

उन्होंने हलारी के संरक्षण हेतु उच्च गुणवत्ता वाले नर पशु केंद्र द्वारा उपलब्ध कराने की बात कही एवं किसानों को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया । कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ समर कुमार घुराई ने कहा कि आज समय है इस निरीह प्राणी की रक्षा करने का। आज तक यह मानव जाती की निस्वार्थ सेवा करता आया है एवं अब समय है इसको बचाने का । प्रशिक्षण कार्यक्रम डॉ रमेश देदड एवं डॉ टी राव के निर्देशन में हुआ एवं इसका संयोजन डॉ कुट्टी एवं डॉ जितेन्द्र सिंह ने किया । कार्यक्रम का सञ्चालन डॉ सुहैब ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ कुट्टी ने किया । कार्यक्रम में केंद्र के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया ।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *