गणतंत्र दिवस समारोह में पार्षद जैन की मौत:अचानक सीने में दर्द उठा और गिर पड़े

गणतंत्र दिवस समारोह में पार्षद जैन की मौत
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • पाली में परेड करती छात्रा बेहोश हुई

जालोर , 26 जनवरी। जालोर जिले के आहोर में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान पार्षद अरविंद जैन (42) का हार्ट अटैक से मौत हो गई। नगरपालिका चेयरमैन सुजाराम प्रजापत ने बताया- जैन रविवार सुबह नगरपालिका परिसर में चल रहे समारोह में भाग लेने आए थे। अचानक उनके सीने में दर्द हुआ। उन्हें तुरंत आहोर CHC ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। दूसरी ओर, पाली में परेड के दौरान कक्षा 11 की छात्रा बेहोश होकर गिर पड़ी। उसे फौरन हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

गणतंत्र दिवस के मौके पर पूरा राजस्थान देशभक्ति के रंग में रंग गया है। सुबह से ही देशभक्ति गाने बज रहे हैं। भारत माता की जय के नारे लग रहे हैं। प्रदेश का राजकीय गणतंत्र दिवस समारोह उदयपुर के गांधी ग्राउंड में हो रहा है। यहां राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा सहित तमाम नेता-मंत्री, अधिकारी भी मौजूद रहे।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

ध्वजारोहण के बाद राज्यपाल हरिभाऊ ने कहा- प्रदेश सरकार ने रिफाइनरी के निर्माण को गति दी है। 83 प्रतिशत काम पूरा किया जा चुका है। इसी तरह राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने के लिए चरणबद्ध तरीके से काम हो रहा है। लड़कियों का भी सरकार बराबर ख्याल रख रही है। इसी सोच के साथ लाडो प्रोत्साहन योजना शुरू की गई है।

रविवार सुबह उदयपुर के सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ध्वजारोहण किया। जयपुर में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और बड़ी चौपड़ पर डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने झंडा फहराया। दीया कुमारी ने कहा- संविधान पर हमें गर्व है। देश निर्माण में योगदान देने की हमारी भी जिम्मेदारी है। डोटासरा ने कहा- बाबा साहब ने संविधान लिख अधिकार और कर्तव्य दिए। कांग्रेस नेताओं ने आजादी के लिए प्राण दिए।

नगरपालिका कर्मचारियों से बात करते-करते गिर पड़े पार्षद, मौत

जालोर जिले के आहोर में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान पार्षद अरविंद जैन (42) पुत्र फुटरमल जैन का हार्ट अटैक से निधन हो गया।
जैन रविवार सुबह नगरपालिका परिसर में गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने आए थे। ध्वजारोहण से पहले उन्हें अचानक सीने में दर्द महसूस हुआ। वे नगरपालिका कार्मिकों से बात करते-करते अचानक गिर पड़े। उन्हें तुरंत आहोर CHC ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। चेयरमैन सुजाराम प्रजापत सहित अन्य पार्षदों ने जैन के निधन पर शोक जताया है। पार्षद अरविंद जैन के परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। एक सत्रह वर्षीय बेटा अहमदाबाद में पढ़ाई करता है।
छोटा आहोर में ही पढ़ाई करता है। बड़े भाई मुंबई में रहते हैं।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *