आप पार्टी राजस्थान में नगर निकाय और पंचायत चुनाव लड़ेगी

आप पार्टी राजस्थान में नगर निकाय और पंचायत चुनाव लड़ेगी
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

प्रदेश अध्यक्ष पालीवाल बोले- जनता के मुद्दों पर मजबूती से लड़ेंगे चुनाव

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जयपुर, 2 मार्च। राजस्थान में विधानसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त को भूलते हुए आम आदमी पार्टी ने अब निकाय चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को आम आदमी पार्टी की प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी बैठक जयपुर के आम आमदी पार्टी प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई। जिसमें प्रदेशभर से संगठन और प्रकोष्ठों के आला नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

pop ronak

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल ने बताया कि आम आदमी पार्टी प्रदेश में साल के अंत में आने वाले सभी नगर निकाय और पंचायती राज के चुनाव पूरे राजस्थान में पूरी ताकत के साथ लड़ेंगी। जिसमें कहा कि नगर निगम, नगर परिषद, नगर पालिका, नगर पंचायत, ब्लॉक समिति, जिला परिषद के चुनाव शामिल है।

पालीवाल ने बताया कि जल्द ही पार्टी प्रदेशभर में रिक्त चल रहे पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति करेगी। इसके बाद अलग – अलग जिले और संभाग स्तरीय मीटिंगों की शुरुआत कर नगर निकाय और पंचायत चुनाव की रणनीति तय की जाएगी।

उन्होंने बताया कि राजस्थान में आम आदमी पार्टी बिजली, पानी, सफाई, सीवरेज, भ्रष्टाचार, शिक्षा, चिकित्सा और बदहाल कानून व्यवस्था जैसे जनता की समस्याओं के साथ जनता के बीच जाएगी और बीजेपी कांग्रेस की पोल खुलेगी।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *