फ्री बिजली स्कीम में नया अपडेट, राजस्थान के इन घरेलू उपभोक्ताओं को नहीं मिलेगा फायदा, संशय बरकरार

फ्री बिजली स्कीम में नया अपडेट
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

जयपुर , 30 मार्च। राजस्थान सरकार की मुफ्त बिजली योजना में प्रदेश के करीब 36 लाख घरेलू उपभोक्ता रजिस्टर्ड नहीं हैं। इन उपभोक्ताओं को 150 यूनिट फ्री बिजली योजना का लाभ नहीं मिलेगा। हालांकि, सरकार ने इन्हें पीएम सूर्यघर योजना में सोलर पैनल लगाने पर 15 पैसे यूनिट छूट देने का झुनझुना जरूर पकड़ाया है। इसमें भी अभी संशय की स्थिति बनी हुई है कि यह लाभ उपभोक्ता को कैसे मिलेगा?

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

उपभोक्ताओं के लगाए जा रहे हैं स्मार्ट मीटर
दरअसल, पीएम सूर्यघर योजना से जुड़ने वाले उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। प्रीपेड मीटर से जुड़ने पर डिस्कॉम्स उपभोक्ता को 15 पैसे प्रति यूनिट पहले से छूट दे रहा है। ऊर्जा विभाग ने मुफ्त बिजली की गाइडलाइन में ऐसे उपभोक्ताओं को पन्द्रह पैसे यूनिट की छूट भी प्रस्तावित की है। सवाल यह है कि इन्हें पन्द्रह-पन्द्रह पैसे की दो अलग-अलग छूट मिलेगी या फिर पुरानी छूट को ही इसमें समाहित किया जाएगा।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

नई योजना से अधिकतम 95 हजार रुपए बचेंगे
सोलर क्षमता – केन्द्र सब्सिडी – राज्य सहयोग – कुल पैसा बचेगा
1.1 किलोवाट – 33,000 –    17,000 –     50,000
2 किलोवाट – 60,000 –      17,000 – 77,000
3 किलोवाट – 78,000 –      17,000 – 95,000
4 किलोवाट – 78,000 –      17,000 – 95,000
5 किलोवाट – 78,000 –      17,000 – 95,000
(इसमें 1.04 करोड़ पंजीकृत उपभोक्ता शामिल हैं)

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *