गहलोत का मास्टरस्ट्रोक ! FREE लैपटॉप, 2₹ किलो गोबर खरीद समेत ली ये 7 गारंटी

राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने प्रदेश के लोगों को सात गारंटियां दी हैं.
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

जयपुर , 27 अक्टूबर। राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने प्रदेश के लोगों को सात गारंटियां दी हैं. राजस्‍थान में कांग्रेस की सरकार बनती है तो इन गारंटियों को पूरा किया जाएगा. इनमें गहलोत ने 15 लाख रुपये तक की मुफ्त बीमा सहायता से लेकर प्रदेश के 1.04 करोड़ परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने का ऐलान किया है.

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की जंग में फतह करने के लिए पार्टी का घोषणा पत्र काफी अहम है। इसी कड़ी में आज प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम अशोक गहलोत शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे कांग्रेस वार रूम में प्रेस कांफ्रेंस कर विधानसभा चुनावों के लिए अपनी 5 बड़ी गारंटी लॉन्च करने की घोषणा की है।

जारी रखेंगे ओल्ड पेंशन स्कीम

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

अशोक गहलोत की इस लिस्ट में पहली गारंटी ओल्ड पेंशन स्कीम होगी। बता दें कि 2022 में गहलोत ने राजस्थान में न्यू पेंशन स्कीम की जगह ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) लागू की थी। ऐसा करने वाला यह देश का पहला राज्य था। अब गहलोत गारंटी देंगे कि उनकी सरकार आती है तो ओपीएस जारी रखेंगे।


फ्री लैपटॉप की घोषणा

दूसरी गांरटी फ्री लैपटॉप की है। हालांकि फ्री लैपटॉप की घोषणा गहलोत सरकार के इस कार्यकाल के बजट का हिस्सा थी। लेकिन यह योजना कागजों से आगे नहीं बढ़ी। अब गहलोत गारंटी देंगे कि सरकार आई तो सरकारी कॉलेज के छात्रों को फ्री लैपटॉप देंगे।

पशुओं का गौबर और गौ मूत्र खरीदने की गारंटी

तीसरी गौ धन पशु गारंटी है। यह गारंटी छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार लॉन्च कर चुकी है। अब गहलोत सरकार भी गांवों में पशुओं का गौबर और गौ मूत्र खरीदने की गारंटी भी देगी।

अंग्रेजी मीडियम स्कूल की गांरटी

इसी कड़ी में चौथा अंग्रेजी मीडियम स्कूल की गारंटी है। बता दें कि गहलोत सरकार ने प्रदेश भर में अंग्रेजी मीडियम स्कूल खोलने की योजना लॉन्च की थी। अब इसे आगे बढ़ाकर पंचायत स्तर पर लागू करने की गारंटी देंगे गहलोत।

चिरंजीवी आपदा राहत

पांचवी चिरंजीवी आपदा राहत है। बता दें कि गहलोत सरकार ने इस कार्यकाल में चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना लॉन्च की थी। इसमें प्रत्येक परिवार को 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा दिया जाता है। अब गहलोत इस योजना को आगे बढ़ाकर इसे आपदा राहत तक बढ़ाएंगे।

तरक्की और भरोसे का नाम कांग्रेस

आज राजस्थान में गारंटी का नाम कांग्रेस है, तरक्की का नाम कांग्रेस है, भरोसे का नाम कांग्रेस है। हर परिवार को पैसा मिलना चाहिए। विपक्ष कहता है कि प्रदेश दिवालिया हो जाएगा। हम इसकी गारंटी देते है कि राजस्थान दिवालिया नहीं होगा, क्योंकि हम लोगों ने सोच समझकर एक्सपर्ट की राय लेकर ये गारंटी बनाई है। गहलोत ने कहा कि लंदन के कुछ प्रोफेसर राजस्थान आये थे, इस गारंटी कार्ड स्कीम का अध्यन करने।

आईटी पर देंगे जोर

राजस्थान में स्कूलों की संख्या बढ़ाई जाएगी, इसके साथ ही और नए कॉलेज भी बनाएंगे। हमारी सरकार प्रदेश में आईटी पर भी जोर देगी। जिससे हमारे प्रदेश के बच्चे नई तकनीक सीख सके और आईटी की दुनिया को जान सकें।


adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *