विधायक 20 लाख की रिश्वत के साथ गिरफ्तार

विधायक 20 लाख की रिश्वत के साथ गिरफ्तार
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

जयपुर, 5 मई. राजधानी जयपुर में एसीबी ने रविवार को बागीदौरा के भारत आदिवासी पार्टी (बाप) विधायक जयकृष्णा पटेल को 20 लाख रुपए की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है। यह घटना राजस्थान के इतिहास की पहली घटना है, जब एसीबी ने किसी विधायक को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। विधायक ने माइनिंग से जुड़े हुए एक मामले में 10 करोड़ रुपए की रिश्वत की मांग की थी, लेकिन बाद में यह सौदा ढाई करोड रुपए में तय हुआ। इधर, इस घटना ने पूरी सियासत में हड़कंप मचा दिया है। इस दौरान रविवार शाम एसीबी के डीजी डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने पूरी घटना को लेकर कई हैरान कर देने वाले खुलासेे किए हैं। इधर, एसीबी विधायक को गिरफ्तार कर लगातार पूछताछ करने में जुटी हुई है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

विधानसभा से 3 सवाल ड्राॅप करने के लिए मांगी रिश्वत
एसीबी के डीजी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधायक के रिश्वत कांड को लेकर कई हैरान कर देने वाले खुलासे किया। डीजी ने बताया कि विधायक जय कृष्णा पटेल ने यह रिश्वत एक माइंस को लेकर विधानसभा में उठाए गए तीन सवालों को ड्राॅप करने की एवज में मांगी थी। इसके लिए उन्होंने परिवादी से ढाई करोड रुपए में सौदा तय किया। जिनको टुकड़ों टुकड़ों में देने की सहमति बनी। एसीबी के डीजी ने बताया कि इनमें सवाल नंबर 5998 और 6284 तारांकित सवाल और 950 अतारांकित सवाल हैं, जो विधानसभा में लगाए गए। इनकी विधानसभा में लिस्टिंग हो चुकी थी।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

विधायक को पकड़ने के लिए एक महीने से लगाई घात
डीजी रवि प्रकाश ने बताया कि एसीबी विधायक जय कृष्णा पटेल को पकड़ने के लिए एक महीने से इस मिशन पर काम कर रही थी। उन्होंने बताया कि परिवादी 4 अप्रैल को अपनी शिकायत लेकर एसीबी के संपर्क में आया। इसके बाद से एसीबी लगातार इस मामले को डील कर रही थी। उन्होंने बताया कि विधायक के खिलाफ एसीबी की कार्रवाई के चलते विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को भी इस मामले से अवगत कराया गया, उन्हें पूरा फीडबैक देकर इस कार्रवाई के लिए उनकी परमिशन ली गई। इसके अलावा सीएम भजनलाल शर्मा को भी इस मामले में अवगत करवाया गया था।

पहले दिए 1 लाख, फिर आज 20 लाख रुपए देकर यूं फंसाया जाल में

डीजी रवि प्रकाश ने बताया कि परिवादी और विधायक के बीच विधानसभा के तीन सवालों को ड्राॅप करने के लिए ढाई करोड रुपए में सौदा तय हुआ। इस दौरान परिवादी बांसवाड़ा में विधायक को 100000 पहले दे चुका था। बाद में एसीबी के जाल के अनुसार परिवादी ने विधायक को 20 लाख रुपए देने के लिए शर्त रखी कि वह यह राशि जयपुर में और केवल उन्हें ही देगा। इसके बाद विधायक 20 लाख रुपए की रिश्वत लेने के लिए जयपुर में तैयार हुए।

अपने क्षेत्र में माइंस नहीं होने के बाद भी विधायक ने लगाया सवाल

विधायक जय कृष्णा पटेल ने विधानसभा में जिस माइंस के खिलाफ सवाल लगाए थे, वह माइंस उनके क्षेत्र से काफी दूर है। इसके बावजूद विधायक ने अपने क्षेत्राधिकार से बाहर होने के बावजूद भी उस माइंस के खिलाफ विधानसभा में तीन सवाल 5998, 6284 और 950 सवाल लगाए। जिनकी विधानसभा में लिस्टिंग हो चुकी थी, लेकिन वह सदन के पटल पर नहीं आए थे। डीजी ने बताया कि कार में विधायक ने रिश्वत की राशि लेने के बाद नोटों को गिना और वह बैग लेकर कार से नीचे उतरे। इसके वीडियो ऑडियो एसीबी के पास है। इसके बाद एसीबी के पहुंचने से पहले एक अनजान शख्स विधायक से नोटों का बैग लेकर फरार हो गया।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *