महाराणा प्रताप जयंती पर एसकेआरएयू में कार्यक्रम आयोजित

महाराणा प्रताप जयंती पर एसकेआरएयू में कार्यक्रम आयोजित
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • महाराणा प्रताप के राष्ट्र प्रेम से सीखें युवा पीढ़ी, राष्ट्र निर्माण के लिए सर्वस्व अर्पित करने का लें संकल्प- डॉ अरुण कुमार

 

बीकानेर , 29 मई । महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर गुरुवार को स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कुलगुरु डॉ अरुण कुमार ने कहा कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप अपने देशभक्ति के प्रति असीम प्रेम, तयाग तथा समर्पण के लिए पूरे विश्व में मिसाल के तौर पर याद किए जाते हैं। उन्होंने युवा पीढ़ी को महाराणा प्रताप के देश प्रेम से सीख लेने का आह्वान करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप के जीवन से सीख कर हमें देशभक्ति और राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने का संकल्प लेना चाहिए। डॉ सी पी सचान ने कहा कि विश्व भर में महाराणा प्रताप के जीवन को आजादी के प्रणेता के रूप में जाना जाता है। शिरोमणि प्रताप ने अपने व्यक्तिगत जीवन को कष्ट में डालकर भी आजादी के लिए जीवन भर संघर्ष किया उनका यह संघर्ष पीढ़ियों के लिए प्रेरणादाई है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस अवसर पर प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ नीना सरीन, डॉ एच एल देशवाल सहित अन्य अधिष्ठाता और निदेशकों ने भी राष्ट्र निर्माण में महाराणा प्रताप के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस अवसर उपनिदेशक प्रसार शिक्षा डॉ राजेश कुमार वर्मा ने महाराणा प्रताप के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। इससे पहले अतिथियों ने महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

pop ronak
sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *