हत्या, मारपीट और आर्म्स एक्ट के संगीन मामलों में फरार बदमाश गिरफ्तार

हत्या, मारपीट और आर्म्स एक्ट के संगीन मामलों में फरार बदमाश गिरफ्तार
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • दस हजार का इनामी था  , छह राज्यों में काटी फरारी ।

 

बीकानेर , 30 मई। बीछवाला थाना क्षेत्र में हत्या के एक मामले में वांछित बदमाश प्रकाश चांगरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के अलावा मारपीट और आर्म्स एक्ट के कई मामलों में भी पुलिस को उसकी तलाश थी। दस हजार रुपए का इनाम भी इस पर घोषित था। फरारी के दौरान छह राज्यों में भागता फिरा, हालांकि बाद में पुलिस ने इसे दबोच लिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

थानाधिकारी गोविन्द सिंह चारण के अनुसार 3 जुलाई 2024 को सदाम व मृतक शाहरूख परिवार के साथ शोभासर में बारात में शामिल होकर वापस बीकानेर लौट रहे थे। रास्ते में बदमाशों ने सद्दाम की गाड़ी को टक्कर मारी। बदमाशों की गाडियों से 20-30 व्यक्ति उतरे जिनमें से सिकंदर, साजिद, सीताराम, प्रकाश ने अपने हाथों में पिस्तौल ले रखी थी। सद्दाम को जान से मारने के लिए फायर किया और मारने की नियत से सद्दाम एवं उसके भाई पर हमला कर दिया। इस हमले मे परिवादी के भाई शाहरूख की मौत हो गई। हत्या का मामला दर्ज होने के साथ ही पुलिस ने धरपकड़ शुरू कर दी लेकिन बदमाश भागने में सफल हो गए।

pop ronak

आरोपी प्रकाश चांगरा पुत्र लालचंद चागरा निवासी हरिजन बस्ती बड़ी गुवाड पर 10 हजार रुपए का इनाम रखा गया। टीम ने पिछले कई दिनों से लगातार प्रयास करते हुए कड़ी से कड़ी जोड़कर संदिग्ध स्थानों पर लगातार निगरानी रखी। साईबर सैल ने मुल्जिम प्रकाश चांगरा से जुड़ी संदिग्ध गतिविधियों पर प्रतिदिन मॉनिटरिंग की। प्रकाश चांगरा के बारे में पुख्ता सूचना मिलते ही उसे नागौर से पकड़ लिया गया।

छह राज्यों में भागता फिरा

हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार होकर प्रकाश मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश व पंजाब में फरारी काटता रहा। आरोपी कोटगेट थाने में 3 गिरफ्तारी वारंटों में वांछित था। अब उससे गहनता से पूछताछ की जा रही है। आर्म्स एक्ट के मामले भी उस पर दायर हो चुके हैं।

इस टीम का प्रयास

इस कार्रवाई में बीछवाल थानाधिकारी गोविन्द सिंह, एएसआई रामकरण, एएसआई दीपक यादव दिलीप सिंह, हेड कांस्टेबल महावीर, कांस्टेबल श्रीराम, लखविन्द्र, सुर्यप्रकाश, रामनिवास की मुख्य भूमिका रही।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *