साड़ी-लहंगा शोरूम में 12 लाख की चोरी, छत का दरवाजा तोड़ अंदर घुसा, सुबह सामान बिखरा हुआ मिला

साड़ी-लहंगा शोरूम में 12 लाख की चोरी
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

जयपुर , 30 जून। जयपुर के वैशाली नगर थाना इलाके में एक चोरी ने साड़ी-लहंगा शोरूम में 12 लाख रुपए की चोरी कर ली। ये पूरा घटनाक्रम वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। मामला शहर के वैशाली नगर थाना इलाके में 29 जून की रात 3 बजे का है। सोमवार सुबह शोरूम मालिक किशन जोगानी (49) पहुंचे तो वहां सामान बिखरा हुआ था।
पीड़ित किशन जोगानी ने बताया कि उनका शोरूम वैशाली सर्किल पर मंदाकिनी साडी के नाम से है। 29 जून को रात करीब 3 बजे एक चोर छत के रास्ते से शोरूम में प्रवेश करता हैं। वह छत के दरवाजों को तोड़ता हुआ शोरूम में आया। इसके बाद आरोपी सीधे काउंटर तक पहुंच कर काउंटर तोड़ कर उस में रखे हुए 12 लाख रुपए नगद चोरी करता है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सोमवार सुबह जब शोरूम खोला जाता है तो वारदात के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। वैशाली नगर थाना पुलिस ने बताया कि शोरूम में लगे सीसीटीवी फुटेज देखे गए। इसी के आधार पर आरोपी की तलाशी की जा रही है। संदिग्ध आरोपी की पहचान के लिए फोटो शहर के थानों में भेजा गया है। दावा किया जा रहा है कि बदमाश को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

pop ronak

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *