राजस्थान में अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में चयनित शिक्षकों के पोस्टिंग आदेश जारी, 2 जुलाई तक कर सकेंगे कार्यग्रहण

महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में प्रवेश का बिगुल
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

Rajasthan : राजस्थान के महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल एवं राजकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में चयनित शिक्षकों के पदस्थापन आदेश जारी कर दिए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

Rajasthan : बीकानेर, 30 जून। महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल एवं राजकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में चयनित शिक्षकों के पदस्थापन आदेश जारी कर दिए गए हैं। शिक्षकों को अब दो जुलाई तक ऑनलाइन कार्य ग्रहण करना होगा। जबकि उन्हें तीस जून तक स्कूलों से कार्य मुक्त करना होगा।

pop ronak

कार्मिक को तीन साल के लिए किया जाएगा पदस्थापित

शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने आदेश में कहा कि अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में नियुक्त किए जाने वाले कार्मिकों के चयन के लिए गठित मण्डल स्तरीय चयन समिति के अनुमोदन के उपरान्त चयनित वरिष्ठ अध्यापकों का जिले के अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में पदस्थापन किया जाएगा। आवेदित पदों पर चयन के बाद कार्मिक को तीन साल के लिए पदस्थापित किया जाएगा। आवश्यकता होने पर समय बढ़ाया जा सकता है।

2 जुलाई तक ऑनलाइन कार्यग्रहण करना का आदेश
चयनित कार्मिक को उसके पद और विषय के अनुसार जिले के किसी भी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में पदस्थापित एवं स्थानान्तरित किया जा सकेगा। चयनित कार्मिकों को 30 जून को पदस्थापन स्थान के लिए ऑनलाइन कार्यमुक्त व पदस्थापन स्थान पर 2 जुलाई तक ऑनलाइन कार्यग्रहण करना होगा।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *