बाफना स्कूल में ‘फैकल्टी ओपन हॉल सेशन’ का समापन, 18 शिक्षकों का सम्मान

बाफना स्कूल में 'फैकल्टी ओपन हॉल सेशन' का समापन, 18 शिक्षकों का सम्मान
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा

बीकानेर, 30 जून। बाफना स्कूल में आयोजित 11 दिवसीय “फैकल्टी ओपन हॉल सेशन-2025” का आज सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी, बीकानेर के वाइस चांसलर प्रोफेसर मनोज दीक्षित रहे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

स्कूल के सीईओ और प्रिंसिपल डॉ. पीएस वोहरा ने बताया कि फैकल्टी ओपन हॉल सेशन के दौरान शिक्षा में गुणवत्तापूर्ण सुधार और विद्यार्थी के संपूर्ण विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। इन चर्चाओं से प्राप्त विश्लेषणों को नए एकेडमिक सेशन में गंभीरता से शामिल करने पर सहमति बनी है।

pop ronak

इस सेशन में शिक्षकों को साहित्य से जुड़ने के लिए कहानी वाचन के माध्यम से भी प्रेरित किया गया। शिक्षकों ने देश के नामी-गिरामी हिंदी और अंग्रेजी के कहानीकारों की प्रसिद्ध कहानियों का वाचन किया। इनमें प्रेमचंद की ‘बड़े भाई साहब’, ‘ईदगाह’, ‘कफ़न’; अज्ञेय की ‘रोज़’; राजेंद्र यादव की ‘जहां लक्ष्मी कैद है’; मन्नू भंडारी की ‘शमशान’; दुष्यंत की ‘कबूतर’; ओ हेनरी की ‘द गिफ्ट ऑफ़ मजाई’; अमृता प्रीतम की ‘मणिया’; आर के नारायण की ‘द मिसिंग मेल’; जयशंकर की ‘गुंडा’; शर्ली जैकसन की ‘लॉटरी’; अनिता देसाई की ‘ए डिवोटेड सन’; चंद्रधर शर्मा गुलेरी की ‘उसने कहा था’; सआदत हसन मंटो की ‘आर्टिस्ट’, खुशवंत सिंह की ‘कर्मा’ और भीष्म साहनी की ‘चीफ़ की दावत’ जैसी कहानियाँ शामिल थीं। इसके साथ ही, प्रसिद्ध गांधीवादी विचारक और कवि नंदकिशोर आचार्य द्वारा लिखित कविता “पांचाली” का अभिनय मंचन भी स्कूल ड्रामा टीम द्वारा किया गया। इस अवसर पर 18 शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *