बीकानेर में ‘हरियालो राजस्थान’ के तहत भाजपा गंगाशहर मंडल का पौधारोपण अभियान जारी, 31 हजार पौधों का लक्ष्य

भाजपा गंगाशहर मंडल का पौधारोपण अभियान जारी
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 20 जुलाई। भाजपा गंगाशहर मंडल और तोलाराम जेठी देवी सुराणा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संयुक्त तत्वावधान में ‘आगाज – एक बदलाव का’ वृक्षारोपण अभियान जोर-शोर से जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के ‘हरियालो राजस्थान’ के आह्वान के तहत यह पहल की जा रही है, जिसका लक्ष्य 31,000 पौधे लगाना है।                   अब तक 13,700 से अधिक पौधे वितरित
जिला महामंत्री मोहन सुराणा ने बताया कि इस अभियान के तहत गौचर भूमि में सेन वाटिका और खाटू श्याम गौसेवा समिति में आज पौधारोपण कार्यक्रम किया गया। उन्होंने जानकारी दी कि अब तक ट्रस्ट द्वारा 13,700 से अधिक पौधे वितरित किए जा चुके हैं। ये पौधे बीकानेर जिले के भाजपा मंडलों, आसपास की स्कूलों, मंदिरों, पार्कों और ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों, पार्कों व सार्वजनिक स्थलों पर वितरित किए गए हैं। अभियान संयोजक गोविंद सारस्वत ने बताया कि इस अभियान को आम जनता का भरपूर उत्साहवर्धन मिल रहा है। शहरवासियों को गंगाशहर स्थित भाजपा मंडल कार्यालय में निशुल्क पौधे वितरित किए जा रहे हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पौधारोपण कार्यक्रम में प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति
आज के पौधारोपण कार्यक्रम में जिला महामंत्री मोहन सुराणा, गंगाशहर मंडल अध्यक्ष प्रकाशचंद मेघवाल, मंडल महामंत्री और कार्यक्रम संयोजक गोविंद सारस्वत, मंडल महामंत्री जसकरण मारू और पूर्व मंडल महामंत्री मगाराम नाई शामिल रहे। इनके साथ बूथ अध्यक्ष विमल पारीक, सेन मंडल कोषाध्यक्ष महादेव सेन, सह कोषाध्यक्ष अशोक मारू, और खाटू श्याम गौ सेवा समिति से नवरत्न उपाध्याय, मनीष ओझा, अशोक उपाध्याय, विकास शर्मा और गोलू उपाध्याय ने संयुक्त रूप से पौधारोपण किया।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *