एमजीएसयू के इतिहास विभाग द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

एमजीएसयू के इतिहास विभाग द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 4 अगस्त। सावन के अंतिम सोमवार को महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय (MGSU) के इतिहास विभाग ने विश्वविद्यालय परिसर में, महर्षि वशिष्ठ भवन के सामने स्थित उद्यान में, एक पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया।
इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. मेघना शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना था। कुलगुरु मनोज दीक्षित और कुलसचिव अरविंद बिश्नोई ने सर्वप्रथम पौधा रोपकर सभी को प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

डॉ. मेघना शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि सनातन धर्म में प्रकृति पूजा केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं है, बल्कि एक जीवनशैली भी मानी गई है। उन्होंने जोर दिया कि सनातन संस्कृति में जहां पृथ्वी को माता का दर्जा दिया गया है, वहीं पंचमहाभूत सिद्धांत (पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश) के तहत इनकी शुद्धता बनाए रखना मनुष्य का नैतिक दायित्व माना गया है। कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने उद्यान में नीम, शीशम, बोगनवेलिया आदि के पौधे रोपे और उनके लगातार संरक्षण का भी संकल्प लिया।

pop ronak

इस आयोजन में प्रो. अनिल कुमार छंगाणी, प्रो. राजाराम चोयल, अतिरिक्त कुलसचिव डॉ. बिट्ठल बिस्सा, डॉ. गौतम मेघवंशी, डॉ. सीमा शर्मा, डॉ. प्रगति सोबती, डॉ. अनिल कुमार दुलार, डॉ. प्रभुदान चारण, डॉ. अभिषेक वशिष्ठ, डॉ. लीला कौर, कुलदीप जैन, कमल कांत शर्मा, निर्मल भार्गव, उमेश शर्मा के अतिरिक्त अन्य अतिथि शिक्षक और गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

sjps
sesumo school

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *