जैन महासभा, बीकानेर द्वारा सामूहिक क्षमापना समारोह का आयोजन

जैन महासभा, बीकानेर
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 9 सितंबर। जैन समाज की प्रतिनिधि संस्था जैन महासभा, बीकानेर द्वारा इस वर्ष का सामूहिक क्षमापना समारोह 14 सितंबर 2025 को तेरापंथ भवन, गंगाशहर में आयोजित किया जाएगा। यह समारोह सुबह 9:30 बजे शुरू होगा, जिसमें सभी जैन संघों के साधु-साध्वियों का सान्निध्य प्राप्त होगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सभी जैन संघों की भागीदारी
जैन महासभा के अध्यक्ष विनोद बाफना ने बताया कि इस कार्यक्रम में पूरे जैन समाज के विभिन्न घटकों और संघों के श्रावक-श्राविकाएं शामिल होंगे। यह आयोजन पर्युषण पर्व के बाद एक-दूसरे से क्षमा मांगने की परंपरा का पालन करते हुए किया जा रहा है।

pop ronak

पूर्व अध्यक्ष विजय कोचर ने बताया कि समारोह में सान्निध्य प्रदान करने के लिए सभी जैन चारित्रात्माओं को आमंत्रित किया गया है। महासभा के पूर्व अध्यक्षों और सदस्यों, जिनमें जैन लूणकरण छाजेड़, सुरेंद्र बद्धानी, रिद्धकरण सेठिया, और दुलीचंद बुच्चा शामिल हैं, ने बीकानेर, गंगाशहर और भीनासर में विराजित साधु-साध्वियों से भेंट कर उन्हें समारोह में पधारने का निमंत्रण दिया। यह आयोजन आपसी सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *