इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर में स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन का आयोजन

इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर में स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन का आयोजन
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 24 सितम्बर। इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर के कंप्यूटर साइंस विभाग ने स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन के तहत एक महाविद्यालय-स्तरीय हैकाथॉन का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में कुल 15 टीमों ने हिस्सा लिया और स्टार्टअप से जुड़े अपने नए-नए आइडियाज पेश किए।
नवाचार को मिला प्रोत्साहन
इस कार्यक्रम के निर्णायक मंडल (जज पैनल) में डॉ. हरदयाल सिंह शेखावत, डॉ. मनोज कुरी, डॉ. सी.एस. राजोरिया, डॉ. इंदु भूरिया, डॉ. ऋतुराज सोनी और पूजा भारद्वाज शामिल थे।
कंप्यूटर साइंस विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. ऋतुराज सोनी ने बताया कि छात्रों में स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कॉलेज समय-समय पर ऐसी प्रतियोगिताएं आयोजित करता रहता है। उन्होंने कहा कि ये सभी टीमें अब आगे स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में अपने आइडियाज प्रस्तुत करेंगी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओ.पी. जाखड़ ने छात्रों की सराहना करते हुए कहा कि कॉलेज के विद्यार्थी लगातार स्टार्टअप और नवाचार की दिशा में काम कर रहे हैं और स्थानीय समस्याओं का समाधान खोजने में लगे हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

 

 

 

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *