त्योहारी सीजन में रेलवे की राहत, कई ट्रेनों में बढ़ाए गए अतिरिक्त डिब्बे

त्योहारी सीजन में रेलवे की राहत, कई ट्रेनों में बढ़ाए गए अतिरिक्त डिब्बे
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 28 सितम्बर। त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों की बढ़ती मांग और भीड़ को देखते हुए, रेलवे ने उन्हें सुविधाजनक और निर्बाध यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कई ट्रेनों में अस्थाई रूप से अतिरिक्त डिब्बे बढ़ाने का फैसला किया है। इस कदम से यात्रियों को सीट आसानी से मिल सकेगी और वेटिंग लिस्ट कम होगी।
नियमित ट्रेनों में अस्थाई बढ़ोतरी
निम्नलिखित ट्रेनों में अक्टूबर महीने के दौरान अतिरिक्त डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है:

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर-दादर (गण. 14707/14708):

pop ronak
  • बीकानेर से: 1 से 31 अक्टूबर तक 1 थर्ड एसी डिब्बा।
  • दादर से: 2 अक्टूबर से 1 नवंबर तक 1 थर्ड एसी डिब्बा।

बीकानेर-हरिद्वार (14717/14718):

  • बीकानेर से: 1 से 31 अक्टूबर तक 1 थर्ड एसी और 1 द्वितीय शयनयान डिब्बा।
  • हरिद्वार से: 2 अक्टूबर से 1 नवंबर तक 1 थर्ड एसी और 1 द्वितीय शयनयान डिब्बा।

बीकानेर-मिरज (20475/20476):

  • बीकानेर से: 6 से 27 अक्टूबर तक 1 द्वितीय शयनयान डिब्बा।
  • मिरज से: 7 से 28 अक्टूबर तक 1 द्वितीय शयनयान डिब्बा।

बीकानेर-अमृतसर (14719/14720):

  • बीकानेर से: 9 से 30 अक्टूबर तक 1 द्वितीय शयनयान डिब्बा।
  • अमृतसर से: 10 से 31 अक्टूबर तक 1 द्वितीय शयनयान डिब्बा।

साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवाओं में भी बढ़ोतरी
स्पेशल ट्रेनों में भी अतिरिक्त डिब्बे लगाकर यात्रियों को राहत दी गई है:

बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस (04711/04712):

  • बीकानेर से: 1 से 29 अक्टूबर तक 1 थर्ड एसी और 1 द्वितीय शयनयान डिब्बा।
  • बांद्रा से: 2 से 30 अक्टूबर तक 1 थर्ड एसी और 1 द्वितीय शयनयान डिब्बा।

बीकानेर-साईनगर शिरडी (04715/04716):

  • बीकानेर से: 4 अक्टूबर से 1 नवंबर तक 1 थर्ड एसी और 1 द्वितीय शयनयान डिब्बा।
  • साईनगर शिरडी से: 5 अक्टूबर से 2 नवंबर तक 1 थर्ड एसी और 1 द्वितीय शयनयान डिब्बा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *