पेड़ के पत्ते पर रकम लिखकर मांगी रिश्वत, ASI गिरफ्तार

पेड़ के पत्ते पर रकम लिखकर मांगी रिश्वत, ASI गिरफ्तार
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

भरतपुर, 29 सितंबर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) भरतपुर की टीम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए भुसावर थाने में तैनात एएसआई उदय सिंह को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस मामले की सबसे अजीब बात यह रही कि आरोपी ने रिश्वत की राशि माँगने के लिए एक पेड़ के पत्ते पर लिखकर मांग की थी। इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।एसीबी के एएसपी अमित सिंह ने बताया कि यह मामला एक जमीन विवाद से संबंधित था, जिसकी जाँच रिपोर्ट एसडीएम द्वारा माँगी गई थी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

आरोपी एएसआई ने शिकायतकर्ता के पक्ष में जाँच रिपोर्ट देने के लिए पहले 60 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी, लेकिन मोलभाव के बाद 40 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। परिवादी ने झामरी गाँव में आरोपी को रिश्वत की रकम दी, लेकिन एसीबी टीम को देखते ही एएसआई अपनी बाइक से भागने की कोशिश करने लगा। टीम ने तुरंत पीछा करके उसे लुधावई टोल प्लाजा के पास गिरफ्तार कर लिया। एसीबी अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *