गंगाशहर में “नवग्रहों” पर आधारित आध्यात्मिक कार्यक्रम

तेरापंथ कन्या मंडल ने आयोजित किया 'पासिंग इन द पार्सल' खेल
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

गंगाशहर, 1 अक्टूबर 2025। नवरात्रि के रात्रिकालीन कार्यक्रमों की शृंखला में, तेरापंथ महिला मंडल और तेरापंथ युवक परिषद द्वारा साध्वी श्री विशदप्रज्ञा जी एवं साध्वी श्री लब्धियशा जी के पावन सान्निध्य में “नवग्रहों” पर आधारित एक अत्यंत रोचक और आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला मंडल की सदस्यों ने नवग्रहों पर एक आकर्षक प्रस्तुति दी, जिसका मुख्य उद्देश्य यह समझाना था कि आध्यात्मिक तरीकों का उपयोग करके इन ग्रहों के नकारात्मक प्रभावों को किस प्रकार कम किया जा सकता है। प्रस्तुति में विभिन्न सदस्यों ने नौ ग्रहों का प्रतिनिधित्व किया, जिनमें जयश्री आंचलिया ने केतु , भारती दफ्तरी ने राहु , रुचि छाजेड़ ने शनि, सुप्रिया रखेचा ने सूर्य ,
बिंदु छाजेड़ ने मंगल,दीप्ति लोढ़ा ने चंद्र ,सुमित्रा बोथरा ने बुध ,राखी ने गुरु और सोनिका चोपड़ा ने शुक्र की भूमिका निभाई, जिससे कार्यक्रम और भी प्रभावशाली बन गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस पूरे भक्ति और संस्कृति से परिपूर्ण कार्यक्रम ने दर्शकों का मन मोह लिया। महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती प्रेम बोथरा ने सफल आयोजन के लिए साध्वी श्री विधि प्रभा जी के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया और सभी सहभागी एवं सहयोगी गणों का धन्यवाद किया। महिला मंडल मंत्री रेखा चौरडिया के नेतृत्व में पूरी टीम ने इस कार्यक्रम के संचालन और समस्त दायित्व का बखूबी निर्वहन किया।

pop ronak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *