केंद्रीय कारागृह में मनाया गया बंदी सुधार दिवस मनाया

केंद्रीय कारागृह में मनाया गया बंदी सुधार दिवस मनाया
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 3 अक्टूबर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा आयोजित समाज कल्याण सप्ताह के तीसरे दिन शुक्रवार को केंद्रीय कारागृह में ‘बंदी सुधार दिवस’ मनाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बंदियों को सकारात्मक दिशा में प्रेरित करना और उनके भविष्य के लिए सुधार के अवसर प्रदान करना था।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सुधार और कौशल विकास पर जोर
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती मांडवी राजवी रहीं। उन्होंने बंदियों को संबोधित करते हुए कहा कि जेल में रहते हुए उन्हें कुछ अच्छा सीखना चाहिए और जीवन में उसका उपयोग करना चाहिए। उन्होंने प्रेरणा देते हुए कहा कि जीवन में सुधार और व्यक्तित्व में निखार की गुंजाइश हमेशा रहती है; किसी गलती को भूलकर अच्छा करने का प्रयास करें। उन्होंने जेल में संचालित ‘आशाएं बैंड’ और कौशल विकास के कार्यों की विशेष सराहना की।

pop ronak

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एलडी पंवार ने समाज कल्याण सप्ताह की गतिविधियों की जानकारी दी और बताया कि विभाग का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर और जरूरतमंद तबके को मुख्यधारा से जोड़ना है।

नवाचार और प्रमाण पत्र वितरण
कारागृह अधीक्षक डॉ. अभिषेक शर्मा ने बंदियों के कौशल विकास के लिए किए जा रहे विभिन्न नवाचारों की जानकारी दी। मोटिवेशन स्पीकर किशोर सर ने बंदियों को पुरानी गलतियों को भूलकर नया जीवन शुरू करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कम्प्यूटर ऑपरेटर, फिटर और डीजल मैकेनिक ट्रेड में आईटीआई करने वाले कैदियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। भगवान महावीर विकलांग सेवा समिति के अध्यक्ष अनंतवीर जैन ने बंदियों के लिए शतरंज, लूडो सहित अन्य खेलों की किट प्रदान की।

आशाएं बैंड ने मनमोहक गीतों की प्रस्तुति दी।
समाज कल्याण अधिकारी नंद किशोर राजपुरोहित ने बंदियों को पैरोल और परिवीक्षा नियमों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया सहित बाल कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष वाई के शर्मा योगी और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *