बीकानेर में शुक्रवार को जमाकर्ता शिक्षा एवं जागरूकता कोष पर जिला स्तरीय शिविर का आयोजन

नव संवत्सर 2083 के प्रारम्भ पर बीकानेर के 151 मंदिरों और विद्यालयों में गूंजेंगे सनातन के जयकारे
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
surender bothra

बीकानेर, 23 अक्टूबर । राज्य में वित्तीय सेवाएं विभाग, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत ‘आपकी पूँजी, आपका अधिकार’ जन-जागरूकता अभियान के तहत जमाकर्ता शिक्षा एवं जागरूकता कोष पर एक जिला स्तरीय जागरूकता एवं सहायता शिविर का आयोजन शुक्रवार को रवींद्र रंगमंच पर किया जाएगा। यह शिविर जिला कलेक्टर के नेतृत्व और राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (SLBC) के मार्गदर्शन में अग्रणी जिला कार्यालय द्वारा आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में सभी बैंक, बीमा, पेंशन, प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड अवैतनिक निधि की सहभागिता होगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

अनक्लेम्ड जमा और निवेश प्राप्त करने में मिलेगी सहायता

pop ronak

राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के संयोजक श्री एम. अनिल राजस्थान ने बताया कि इस श्रृंखला के द्वितीय चरण में यह विशेष शिविर 24 अक्टूबर को रवींद्र रंगमंच में प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक जिला कलेक्टर और अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM) की देखरेख में आयोजित किया जाएगा। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को अनक्लेम्ड (दावा रहित) जमा राशि, अनक्लेम्ड बीमा दावे, अनक्लेम्ड डिविडेंड, अनक्लेम्ड शेयर एवं म्यूचुअल फंड प्राप्त करने के लिए सहायता काउंटर उपलब्ध कराना है।

केवाईसी अपडेट और दस्तावेज़ सत्यापन में भी सहयोग

शिविर में लाभार्थियों/दावेदारों को उनकी आवश्यकता के अनुसार केवाईसी अपडेट करने, दावा प्रपत्र भरने और दस्तावेज सत्यापन में भी सहयोग प्रदान किया जाएगा। अग्रणी जिला प्रबंधक ने आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में शामिल होकर भारत सरकार की इस कल्याणकारी पहल का लाभ उठाएं। एसएलबीसी के इस प्रयास से नागरिकों को उनकी जमा पूंजी और निवेश के अधिकारों के प्रति जागरूक करने और सुविधाजनक तरीके से लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। अभियान के तहत विभिन्न जिलों में ये शिविर चरणबद्ध रूप से 31 दिसंबर 2025 तक आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *