बाफना स्कूल में अभिभावकों को 25 नवंबर को शत प्रतिशत मतदान के लिये शपथ दिलवाई गयी

जिला परिषद के सीईओ आईएएस नित्या ने मतदान के लिए जागरूकता कार्यक्रम में संबोधित किया ।
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 23 नवम्बर। बाफना स्कूल में आगामी 25 नवंबर को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए स्कूल में एक कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों को जिला परिषद के सीईओ आईएएस नित्या ने मतदान के लिए जागरूकता कार्यक्रम में संबोधित किया । इस अवसर पर आईएएस ने लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर नागरिक को मतदान के प्रति जागरूक रहने व मतदान करने को एक ज़िम्मेदारी के जैसा बताया। उन्होंने उपस्थित सभी अभिभावकों को मतदान करने के लिए भारत के निर्वाचन आयोग की शपथ भी दिलवाई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

स्कूल के सीईओ व प्रिंसिपल डॉ पी एस वोहरा ने बताया कि इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा मताधिकार करने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चल रही पेंटिंग एग्जीबिशन का आईएएस नित्या ने अवलोकन भी किया। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा बनाई पेंटिंग्स की सराहना की तथा विद्याथियों को जिला कलेक्टर ऑफिस से प्राप्त सर्टिफिकेट्स को सौंप उनका उत्साहवर्धन भी किया। डॉ वोहरा ने स्कूल की तरफ़ से शपथ कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों का शुक्रिया किया तथा आईएएस नित्या जी का आभार भी प्रकट किया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *