बीके शिवानी दीदी का बीकानेर में व्याख्यान 14 दिसंबर को, 5600 से अधिक लोगों ने कराया पंजीयन

बीके शिवानी दीदी
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर,10 दिसंबर। राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त आध्यात्मिक वक्ता बी.के. शिवानी का व्याख्यान रविवार, 14 दिसंबर 2025 को बीकानेर में आयोजित होने जा रहा है। जयपुर-जोधपुर बाईपास पर स्थित श्री गणेशम् रिसोर्ट में शाम चार बजे आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का विषय “नया संकल्प, नया जीवन” रखा गया है। मंगलवार तक इस व्याख्यान को सुनने के लिए 5600 से अधिक लोगों ने अपना पंजीयन करवा लिया है। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केन्द्र सार्दुल गंज से इनमें से करीब 4500 लोगों ने अपना निःशुल्क प्रवेश पत्र भी प्राप्त कर लिया है। सार्दुल गंज केन्द्र पर बुधवार, 10 दिसंबर को भी पंजीयन और पास वितरण का कार्य सुबह दस बजे से शाम सात बजे तक जारी रहेगा। केंद्र ने स्पष्ट किया है कि बुधवार के बाद पंजीयन बंद कर दिया जाएगा, और उसके बाद पास का वितरण सीधे कार्यक्रम स्थल गणेशम रिसोर्ट पर किया जाएगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर संभाग से 3000 श्रद्धालुओं की भागीदारी की संभावना
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संभागीय प्रभारी बी.के. कमल ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध चिंतक और आध्यात्मिक विचारक बी.के. शिवानी दीदी के विचारों को सुनने के लिए बीकानेर शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे साइन बोर्ड पर अंकित क्यूआर कोड के माध्यम से लोग बड़ी संख्या में अपना पंजीयन करवा रहे हैं।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

बी.के. कमल ने आगे बताया कि क्षेत्रीय केन्द्र सार्दुल गंज से संबंद्ध श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू आदि बीकानेर संभाग के स्थानों से विशेष बसों और वाहनों में लगभग तीन हजार श्रद्धालुओं के कार्यक्रम में पहुंचने की संभावना है। संभाग के सभी केंद्रों में क्यूआर कोड के माध्यम से कार्यक्रम में भागीदारी के लिए पंजीयन की व्यवस्था की गई है।

बी.के. शक्ति भाई का व्याख्यान 15 दिसंबर से
संभागीय प्रभारी बी.के. कमल ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 15 दिसंबर से 17 दिसंबर तक बीकानेर के रविन्द्र रंगमंच पर एक और विशेष कार्यक्रम का आयोजन होगा। अन्तरराष्ट्रीय प्रेरक वक्ता, लाइफ कोच एवं मोटिवेशनल स्पीकर बी.के. डॉ. शक्तिराज भाई शाम छह से सात बजे तक “मेडिटेशन फोर पावरफुल माइंड एवं हैप्पी लाइफ” (शक्तिशाली दिमाग और खुशहाल जीवन के लिए ध्यान) विषय पर विशेष व्याख्यान देंगे। इस कार्यक्रम में भागीदारी के लिए किसी भी प्रवेश पत्र की आवश्यकता नहीं होगी।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *