सुश्रावक अभय कुमार डागा को श्रद्धांजलि अर्पित, जैन श्रीसंघ ने बताया अपूरणीय क्षति

सुश्रावक अभय कुमार डागा को श्रद्धांजलि अर्पित, जैन श्रीसंघ ने बताया अपूरणीय क्षति
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 9 दिसंबर। बीकानेर के जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ श्रीसंघ से जुड़े सुश्रावक अभय कुमार डागा को आज विभिन्न जैन ट्रस्टों और श्रीसंघ द्वारा श्रद्धांजलि दी गई। डागा का हृदयगति रुकने से 6 दिसंबर 2025 को मुंबई में अरिहंत शरण हो गया था। उनके निधन पर मंगलवार को श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास और श्री जैन श्वेताम्बर ओसवाल श्रीसंघ, खरतरगच्छ ट्रस्ट की ओर से श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

स्वर्गीय अभय कुमार डागा का जैन धर्म और समाज के प्रति गहरा समर्पण रहा था। वह बीकानेर स्थित प्रसिद्ध भांडाशाह जैन मंदिर में प्रतिवर्ष होने वाले ध्वजा उत्सव के मुख्य ध्वजा के लाभार्थी रहे थे। इसके अतिरिक्त, उन्होंने नाल में तीर्थंकर भगवान मुनिसुव्रत स्वामी के मंदिर का निर्माण भी करवाया था।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

देव, गुरु और धर्म के प्रति समर्पण
श्रद्धांजलि सभा के दौरान, श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के अध्यक्ष हरीश नाहटा, पूर्व अध्यक्ष निर्मल धारीवाल, उपाध्यक्ष महावीर डागा, श्री जैन श्वेताम्बर ओसवाल श्रीसंघ, खरतरगच्छ ट्रस्ट के रतन लाल नाहटा, खरतरगच्छ युवा परिषद के अध्यक्ष अनिल सुराणा, सचिव विक्रम भुगड़ी, श्री जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ के अध्यक्ष अजीत मल खजांची व कोषाध्यक्ष इंजीनियर अशोक पारख, और शिव कुमार सोनी सहित विभिन्न ट्रस्टों के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनके निधन को जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ श्रीसंघ के लिए अपूरणीय क्षति बताया। सभी उपस्थित सदस्यों ने उनके देव, गुरु और धर्म के प्रति समर्पण को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *