बीकानेर में 15 साल की नाबालिग के साथ रेप-आरोपी ने चुप रहने के लिए डराया, 1 महीने बाद पिता ने दर्ज कराई FIR

स्कूटी सवार युवती से छेड़छाड़ करने वाला बदमाश गिरफ्तार
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर , 11 दिसम्बर।बीकानेर के रणजीतपुरा थाना क्षेत्र में लड़की के पिता ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है कि उनकी 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ पड़ोसी ने ही रेप कर दिया। घटना करीब एक महीना पुरानी है, जिसका मामला गुरुवार को दर्ज हुआ है। पीड़ित लड़की के पिता ने रणजीतपुरा पुलिस को लिखित शिकायत दी है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

25 साल के युवक ने गलत काम किया

pop ronak

थानाधिकारी चंद्रजीत सिंह भाटी ने बताया कि थाना क्षेत्र में निवासी एक व्यक्ति ने लिखित शिकायत देकर आरोप लगाए कि करीब एक माह पूर्व की घटना हैं। उसकी 15 वर्षीय बेटी बाहर गई थी। पड़ोस में रहने वाले 25 साल के युवक ने उसके साथ गलत काम किया। बेटी को उसने डरा धमका कर चुप करवा दिया। डर के मारे उसने इस घटना के बारे में घर पर किसी को कुछ नहीं बताया, अब बच्ची ने धीरे धीरे घर पर आपबीती सुनाई तब शिकायत दी हैं।

एसएचओ भाटी ने बताया की आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 65 और 3/4 पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया गया हैं। घटनास्थल की जांच करके पीड़िता का मेडिकल बोर्ड से मेडिकल करवा गया हैं। अनुसंधान पुलिस निरीक्षक चन्द्रजीत सिंह भाटी स्वयं कर रहे हैं।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *