दुर्लभ अपराध 11वीं के छात्र पर 9 वीं की छात्रा से रेप का आरोप,आरोपी हिरासत में

नीट परीक्षार्थी और दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

पाली, 15 दिसम्बर । राजस्थान के पाली जिले से एक चौंकाने वाला और गंभीर आपराधिक मामला सामने आया है। यहाँ एक ही स्कूल में पढ़ने वाले 11वीं कक्षा के नाबालिग छात्र पर 9 वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ रेप करने का आरोप लगा है। छात्रा ने डर के कारण कई दिनों तक यह घटना परिवार को नहीं बताई थी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

धमकी के कारण 15-20 दिन छिपा रहा मामला

pop ronak

घटनाक्रम के अनुसार यह दर्दनाक घटना आज से लगभग 15 से 20 दिन पहले की है। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने छात्रा को खेत पर किसी काम से बुलाया और उसके साथ जबरदस्ती करते हुए रेप किया। छात्रा के चीखने-चिल्लाने पर आरोपी ने उसका मुंह बंद कर दिया।
आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी और साथ ही धमकाते हुए कहा कि अगर उसने इस बारे में किसी को कुछ बताया तो वह उसके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर उसे बदनाम कर देगा। इस डर के कारण पीड़िता घटना के बाद गुमसुम रहने लगी। परिवार को कुछ आशंका होने पर उन्होंने प्यार से पूछा, जिसके बाद पीड़िता ने रोते हुए अपने साथ हुई दरिंदगी की पूरी कहानी सुनाई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जाँच शुरू

पीड़िता के परिजनों ने सोजत सिटी डीएसपी रतनाराम देवासी को रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिजनों ने बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी 9वीं कक्षा में पढ़ती है। उसी स्कूल के 11वीं क्लास में पढ़ने वाले छात्र ने झूठा झांसा देकर पहले बेटी से दोस्ती की और फिर जान से मारने की धमकी देकर यह हैवानियत की।

पीड़िता ने पुलिस को अपने बयान में बताया कि आरोपी ने घटना के फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पीड़िता का मेडिकल करवाया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जाँच में जुटी हुई है।

=======

sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *