वैश्य समाज ने मनाया ‘वैश्य एकता दिवस

वैश्य समाज ने मनाया 'वैश्य एकता दिवस
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • नंदी शाला में गोसेवा कर रामदास अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि

बीकानेर, 17 मार्च । वैश्य समाज की अग्रणी संस्था अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, बीकानेर इकाई द्वारा आज संस्था के संस्थापक अध्यक्ष स्व. रामदास अग्रवाल की जन्म जयंती को ‘वैश्य एकता दिवस’ के रूप में श्रद्धा और सेवा भाव के साथ मनाया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

गोसेवा और सनातन परंपरा का निर्वहन
इस विशेष अवसर पर महासम्मेलन के सदस्यों ने स्थानीय नंदी शाला पहुंचकर गोवंश की सेवा की। संस्था द्वारा गोवंश को भारी मात्रा में चारा, गुड़, लड्डू और सब्जियां खिलाई गईं। अध्यक्ष ने इस अवसर पर कहा, “गोसेवा और पशुसेवा हमारी भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा की मूल आत्मा है। राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में आयोजित यह कार्यक्रम हमारे संस्कारों, करुणा भाव और जनकल्याण के संकल्प का जीवंत प्रतीक है।”

pop ronak

स्व. रामदास अग्रवाल के व्यक्तित्व को किया याद
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने स्व. रामदास अग्रवाल के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा, “स्व. रामदास जी न केवल वैश्य समाज के स्तंभ थे, बल्कि वे भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के कद्दावर नेता भी थे। उनके जीवन से हमें समाज के हर वर्ग के उत्थान की प्रेरणा मिलती है।”

सेवा कार्य में समाजबंधुओं का योगदान
गोसेवा के इस पुनीत कार्य में वैश्य समाज के अनेक गणमान्य लोगों ने सक्रिय योगदान दिया। कार्यक्रम में दिनेश महात्मा, सुनीता बाफना, सरिता नाहटा, धनलक्ष्मी जैन, कमल बोथरा, अजय बाफना, अंकित बाफना, देवेंद्र बैद, जेठमल नाहटा, पद्मश्री जैन, राजेश बैद, संजय बाफना, महावीर चौरडीया, सरिता आंचलिया, स्वाति छाजेड़, मंजू गुलगुलिया, मधु बैद और घनश्याम महात्मा सहित कई कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और संस्थापक अध्यक्ष को भावांजलि अर्पित की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *