मेधावी बेटियों का सी.ए. बनने का सपना होगा साकार: बीकानेर में रेखा सोमानी फाउंडेशन के पोस्टर का विमोचन

shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 23 अप्रैल। आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन पढ़ाई में अव्वल रहने वाली बेटियों के लिए अब चार्टर्ड अकाउंटेंट (सी.ए.) बनना और भी आसान होगा। रेखा सोमानी फाउंडेशन, उदयपुर की इस अनूठी पहल के पोस्टर का गुरुवार को बीकानेर में पुलिस अधीक्षक (एसपी) मृदुल कच्छावा द्वारा विमोचन किया गया। इस पुनीत कार्य में बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल सहयोगी की भूमिका निभा रहा है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

एसपी मृदुल कच्छावा ने की सराहना
पोस्टर विमोचन के अवसर पर स्वयं सी.ए. की डिग्री धारक एसपी मृदुल कच्छावा ने फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्य समाज के निम्न आय वर्ग के परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। इस दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी, सचिव संजय जैन सांड, मीडिया प्रभारी सुशील कुमार यादव और एडवोकेट कमल जोशी भी उपस्थित रहे।

pop ronak

12 लाख तक के रोजगार अवसर और निःशुल्क सुविधाएं
फाउंडेशन के संचालक सी.ए. देवेंद्र सोमानी ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य मेधावी छात्राओं को वित्तीय बाधाओं से मुक्त कर सी.ए. बनाना है। योजना की मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं:

चयन प्रक्रिया: 12वीं कक्षा में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाली निम्न आय वर्ग की प्रतिवर्ष 100 छात्राओं का चयन।

पूर्णतः निःशुल्क: चयनित छात्राओं के लिए सी.ए. कोर्स, कोचिंग, अध्ययन सामग्री, आवास और भोजन की व्यवस्था संस्था द्वारा की जाएगी

व्यक्तित्व विकास: पढ़ाई के साथ-साथ छात्राओं के कौशल विकास और व्यक्तित्व निर्माण पर भी ध्यान दिया जाएगा।

रोजगार की गारंटी: संस्था सी.ए. बनने वाली बेटियों को लगभग 12 लाख रुपये वार्षिक तक के रोजगार अवसर दिलाने हेतु प्रतिबद्ध है।

बीकानेर व्यापार मंडल का सहयोग
व्यापार मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी ने इस पहल को समाज सेवा का अनूठा कार्य बताया। उन्होंने जिले के जरूरतमंद परिवारों से अपील की है कि वे इस योजना का लाभ उठाने के लिए फाउंडेशन के हेल्पलाइन नंबर 9414156057 पर संपर्क करें। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल इन छात्राओं के चयन में सक्रिय रूप से सहायता करेगा।

sesumo school
sjps