बीकानेर कांग्रेस में तीन प्रमुख मंडलों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति

बीकानेर कांग्रेस में तीन प्रमुख मंडलों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा

बीकानेर , 28 अप्रैल। बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से अपनी जमीनी इकाइयों में महत्वपूर्ण फेरबदल किया है। जिलाध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार तीन प्रमुख मंडलों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

तीन मंडलों में नए चेहरों को कमान
संगठन सशक्तिकरण अभियान के तहत किए गए इस बदलाव में पुराने पदाधिकारियों के स्थान पर ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

pop ronak

गांधी कॉलोनी मंडल: इस मंडल की कमान अब  विकास धर्ट संभालेंगे। इनसे पूर्व यह दायित्व  अविनाश राठौड़ के पास था।

पवनपुरी मंडल: यहाँ  शिवप्रकाश सारस्वत को नया मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने  शंकर सिंह कुशवाहा का स्थान लिया है।

जयनारायण व्यास नगर मंडल: इस महत्वपूर्ण मंडल की जिम्मेदारी  बाबूलाल धोलखेड़िया को दी गई है। पूर्व में यहाँ  गोपीराम विश्नोई अध्यक्ष पद पर कार्यरत थे।

एक सप्ताह में कार्यकारिणी गठन के निर्देश
जिलाध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल ने नवनियुक्त तीनों मंडल अध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वे आगामी एक सप्ताह के भीतर अपनी सक्रिय कार्यकारिणी का गठन करें, ताकि आगामी राजनीतिक गतिविधियों और जनसंपर्क कार्यों को गति दी जा सके। इस फेरबदल को आगामी चुनावों और संगठनात्मक सक्रियता की दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है।