आर.ए.एस. परीक्षा में बीकानेर का मान बढ़ाने वाले मोहम्मद राशिद ख़िलजी का होगा भव्य सम्मान

मोहम्मद राशिद ख़िलजी
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर , 28 अप्रैल। बीकानेर के लिए गौरव का क्षण है कि नागोरी तेलियान समाज के होनहार युवा मोहम्मद राशिद ख़िलजी ने आर.ए.एस. परीक्षा 2024 में 37वीं रैंक हासिल कर बड़ी सफलता दर्ज की है। इस उपलब्धि पर क़ौम नागोरी तेलियान वेलफ़ेयर सोसायटी द्वारा उनका भव्य अभिनंदन किया जाएगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सम्मान समारोह: कल शाम होटल बाबू हेरिटेज में
सोसायटी के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारुन राठौड़ और सचिव सय्यद क़ासिम बीकानेरी ने जानकारी दी कि राशिद ख़िलजी के चयन से पूरे समाज में हर्ष का माहौल है। उनके सम्मान में 29 अप्रैल 2026, बुधवार शाम 5:30 बजे ट्रांसपोर्ट गली स्थित होटल बाबू हेरिटेज में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

pop ronak

साफ़ा और अभिनंदन पत्र से होगा नवाज़िश
कोषाध्यक्ष हाजी हसन ख़िलजी के अनुसार, समारोह के दौरान राशिद ख़िलजी को पारंपरिक रूप से साफ़ा पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर और अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में नागोरी तेलियान समाज के प्रबुद्धजनों के साथ-साथ शहर के विभिन्न वर्गों के गणमान्य लोग भी शिरकत करेंगे। यह आयोजन न केवल राशिद की सफलता का उत्सव है, बल्कि समाज के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

 

sesumo school
sjps