तेयुप गंगाशहर के सहयोग से राजेंद्र कुमार डागा ने दो अंधेरे जीवनों को दी नई रोशनी

तेयुप गंगाशहर के सहयोग से राजेंद्र कुमार डागा ने दो अंधेरे जीवनों को दी नई रोशनी
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

गंगाशहर (बीकानेर), 3 मई। सामाजिक सरोकारों और मानवता की सेवा में अग्रणी तेरापंथ युवक परिषद (तेयुप) गंगाशहर के सहयोग से एक बार फिर नेत्रदान का पुनीत कार्य संपन्न हुआ। गंगाशहर निवासी श्री राजेंद्र कुमार डागा (58 वर्ष) के निधन के पश्चात उनके परिजनों ने मरणोपरांत नेत्रदान कर समाज के सामने एक प्रेरक उदाहरण पेश किया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

परिजनों की सहमति और तेयुप का प्रयास
तेयुप अध्यक्ष ललित राखेचा ने बताया कि परिषद का सदैव यह लक्ष्य रहता है कि नेत्रदान के माध्यम से दृष्टिहीन व्यक्तियों के जीवन में उजियारा लाया जा सके। दिवंगत राजेंद्र कुमार डागा के निधन के बाद संजय राखेचा और पवन डागा की प्रेरणा से परिवार ने नेत्रदान का निर्णय लिया। उनके बड़े भाई विनोद डागा ने इस नेक कार्य के लिए अपनी स्वीकृति प्रदान की।

pop ronak

संस्थानों के समन्वय से सफल हुआ दान
नेत्रदान आयाम प्रभारी महावीर फलोदिया के अनुसार, सूचना मिलते ही सामाजिक कार्यकर्ता गोविंद सिंह भाटी और तेयुप उपाध्यक्ष देवेंद्र डागा ने रतन नेत्र ज्योति संस्थान और सरदार पटेल नेत्र कोष, बीकानेर से संपर्क साधा। नेत्रदान सह प्रभारी भरत सोनी ने जानकारी दी कि रतन नेत्र ज्योति संस्थान की ओर से अशोक कोचर और डॉ. राजाराम की टीम ने दिवंगत के दोनों कॉर्निया सुरक्षित प्राप्त किए।

मानवता के प्रति निरंतर समर्पित
तेरापंथ युवक परिषद गंगाशहर अपने ‘नेत्रदान आयाम’ के अंतर्गत लगातार लोगों को जागरूक कर रही है। परिषद के सदस्यों ने कहा कि शोक की इस घड़ी में डागा परिवार द्वारा लिया गया यह निर्णय अत्यंत साहसिक और सराहनीय है, जिससे दो व्यक्तियों की दुनिया फिर से रोशन हो सकेगी।

sjps
sesumo school