

- 14 नवंबर से सादुल क्लब मैदान पर होंगे रोमांचक मुकाबले
बीकानेर, 12 नवम्बर । बीकानेर न्यायालय परिसर में आयोजित होने जा रहे बहुप्रतीक्षित अधिवक्ता क्रिकेट टूर्नामेंट की टाई आज पूर्ण पारदर्शिता के साथ निकाली गई। बार अध्यक्ष कार्यालय में आयोजित इस प्रक्रिया में टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली 8 विभिन्न टीमों के सदस्यों एवं संयोजकों की विशेष उपस्थिति रही। टूर्नामेंट के प्रभारी ने मैचों की समय-सारिणी घोषित करते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में बीकानेर के अलावा उपखंड स्तर पर कार्यरत अधिवक्ता संघों की टीमों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया है, और सभी मैच स्थानीय सादुल क्लब मैदान पर खेले जाएंगे।


टूर्नामेंट का विस्तृत शेड्यूल एवं मुकाबले:
प्रथम दिन (14 नवंबर 2026):



प्रथम पारी (प्रातः 9:00 बजे): कबीला इलेवन बनाम एडवोकेट इंद्रचंद ओझा टीम के मध्य मुकाबला।
द्वितीय पारी (दोपहर 12:30 बजे): बीकानेर एडवोकेट इलेवन बनाम बार एसोसिएशन खाजूवाला टीम के मध्य मुकाबला।
द्वितीय दिन (15 नवंबर 2026):
प्रथम पारी (प्रातः 9:00 बजे): कुंवर इंद्र सिंह बनाम समीर इलेवन टीम के मध्य मुकाबला।
द्वितीय पारी (दोपहर 12:30 बजे): टारगेट 151 बनाम बार एसोसिएशन डूंगरगढ़ टीम के मध्य मुकाबला।
सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले:
प्रथम एवं द्वितीय दिवस के विभिन्न मैचों में विजयी रहने वाली टीमों का चयन सेमीफाइनल के लिए होगा। आगामी 16 नवंबर 2026 को विजेता टीमों के बीच रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 17 नवंबर 2026 को खेला जाना निर्धारित किया गया है।
न्यायिक अधिकारी पंकज तिवारी द्वारा निकाली गई इस टाई और उत्साहजनक शेड्यूल के बाद से वकीलों और खेल प्रेमियों में भारी जोश देखा जा रहा है।

