मदर्स एल.एस. कर्मा फाउंडेशन का “आओ शिक्षा की ओर चलें” अभियान

मदर्स एल.एस. कर्मा फाउंडेशन का "आओ शिक्षा की ओर चलें" अभियान
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • पेमासर और भोजास के विद्यार्थियों को मिली निशुल्क स्टेशनरी

बीकानेर, 09 मई। शिक्षा के प्रसार और जरूरतमंद विद्यार्थियों की सहायता के उद्देश्य से मदर्स एल.एस. कर्मा फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे “आओ शिक्षा की ओर चलें” अभियान के तहत शनिवार को भव्य वितरण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. सुमन चौधरी के दिशा-निर्देशानुसार बीकानेर जिले के दो अलग-अलग क्षेत्रों में विद्यार्थियों को नि:शुल्क शिक्षण सामग्री प्रदान की गई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पेमासर और भोजास में वितरण कार्यक्रम
अभियान के अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पेमासर में प्रदेश महासचिव श्रीमती नीलम बेनीवाल के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ। वहीं, श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के भोजास स्थित राजकीय विद्यालय में बीकानेर जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन चौधरी के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं को स्टेशनरी किट बांटे गए।

pop ronak

कक्षा 1 से 8वीं तक के बच्चों को मिला ‘ज्ञान का उपहार’
फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस विशेष शिविर में कक्षा 1 से 8वीं तक के सभी स्कूली विद्यार्थियों को नोटबुक, पेंसिल और अन्य आवश्यक स्टेशनरी सामग्री निशुल्क वितरित की गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और उनके शिक्षण मार्ग में आने वाली आर्थिक बाधाओं को दूर करना है।

महिला शक्ति के समर्पण की सराहना
स्टेशनरी वितरण के इस महत्वपूर्ण आयोजन की सफलता पर फाउंडेशन प्रबंधन ने खुशी जाहिर की है। जिला महासचिव श्रीमती सुमन चौधरी और श्रीमती नीलम बेनीवाल के प्रयासों की सराहना करते हुए वक्ताओं ने कहा कि ऐसी कर्मठ महिला शक्ति के कठिन परिश्रम से ही समाज सेवा के ये प्रकल्प सफल हो पा रहे हैं। फाउंडेशन ने इसे ‘ज्ञान का उपहार’ बताते हुए भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रखने का संकल्प दोहराया।

इस दौरान संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य, समस्त शिक्षकगण और बड़ी संख्या में उत्साह के साथ विद्यार्थी उपस्थित रहे।