स्वस्थ समाज निर्माण’ पर अणुव्रत समिति की विशेष संगोष्ठी कल, महानगर की संस्थाएं होंगी सहभागी

स्वस्थ समाज निर्माण' पर अणुव्रत समिति की विशेष संगोष्ठी कल
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

चेन्नई, 09 मई। अणुव्रत समिति, चेन्नई द्वारा सामाजिक सरोकारों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। ‘स्वस्थ समाज निर्माण में सामाजिक संस्थाओं की भूमिका’ विषय पर आधारित यह कार्यक्रम रविवार, 10 मई को पुरूषवाक्कम स्थित सी यू शाह भवन में आयोजित होगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यसमिति की बैठक में बनी रूपरेखा

pop ronak

संगोष्ठी की तैयारियों को लेकर साहूकारपेट स्थित तेरापंथ सभा भवन में समिति की पंचम कार्यसमिति की बैठक अध्यक्षा श्रीमती सुभद्रा लुणावत की अध्यक्षता में संपन्न हुई। अणुव्रत गीत के मंगलाचरण से शुरू हुई बैठक में अध्यक्षा लुणावत ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

स्वार्थ, परार्थ और परमार्थ पर होगा मंथन

कार्यक्रम संयोजक एवं उपाध्यक्ष डॉ. दिलीप धींग ने बताया कि इस संगोष्ठी के केंद्र में तीन मुख्य बिंदु होंगे। स्वार्थ: स्वयं के व्यक्तित्व को निखारना। परार्थ: परिवार और समाज की उन्नति में योगदान। परमार्थ: आत्मा की पवित्रता और आध्यात्मिक चेतना।

मंत्री कुशल बांठिया ने जानकारी दी कि इस संगोष्ठी में चेन्नई महानगर की अनेक सामाजिक, आर्थिक और धार्मिक संस्थाएं सक्रिय रूप से सहभागी बन रही हैं, जो समाज निर्माण में अपनी एकजुटता प्रदर्शित करेंगी।

विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

उपाध्यक्ष स्वरूप चन्द दाँती ने बताया कि कार्यक्रम में जीतो (JITO) चेन्नई चैप्टर के चेयरमैन राजेश चन्दन मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। वहीं, प्यारेलाल पितलिया और विजयराज कटारिया विशिष्ट अतिथि होंगे। सहमंत्री कमल सामसुखा ने बताया कि विशेष अतिथि के रूप में अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के दक्षिणाचंल उपाध्यक्ष कैलाश बोराणा और संगठन मंत्री राजेश चावत (बेंगलुरु) भी पधारेंगे।

तैयारियों में जुटा कार्यकर्ता दल

प्रचार-प्रसार मंत्री शांति दुधोड़िया के अनुसार, समिति के सदस्य इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए जोर-शोर से जुटे हुए हैं। बैठक के दौरान तेरापंथ सभाध्यक्ष अशोक खतंग, पूर्व अध्यक्ष संपतराज चोरड़िया, गौतमचंद सेठिया, राजेंद्र भण्डारी, डॉ. कमलेश नाहर और संतोष सेठिया ने भी कार्यक्रम की सफलता हेतु अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखे। कार्यक्रम के अंत में भरत डी मरलेचा ने आभार ज्ञापित किया।

 

sjps
sesumo school