तमिलनाडु में ‘थलापति’ युग की शुरुआत: विजय बने 9वें मुख्यमंत्री, पहली कलम से 200 यूनिट बिजली फ्री

तमिलनाडु में 'थलापति' युग की शुरुआत: विजय बने 9वें मुख्यमंत्री, पहली कलम से 200 यूनिट बिजली फ्री
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

चेन्नई, 10 मई। दक्षिण भारत की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया है। तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) के प्रमुख और सुपरस्टार सी. जोसेफ विजय ने रविवार सुबह 10:15 बजे तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राजभवन में आयोजित इस भव्य समारोह में राज्यपाल आर.वी. अर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित देश की कई बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

शपथ के दौरान राज्यपाल ने टोका
शपथ ग्रहण के दौरान एक दिलचस्प वाकया हुआ। विजय जब तमिल में शपथ ले रहे थे, तब वे निर्धारित प्रारूप से हटकर कुछ अतिरिक्त बातें बोलने लगे। इस पर राज्यपाल अर्लेकर ने उन्हें बीच में ही टोकते हुए केवल संवैधानिक शपथ के शब्दों तक सीमित रहने का निर्देश दिया। इसके बाद विजय ने गरिमा के साथ अपनी शपथ पूरी की।

pop ronak

कैबिनेट में 9 नए चेहरे, 13 मई को फ्लोर टेस्ट
मुख्यमंत्री विजय के साथ उनकी पार्टी के 9 अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। नई कैबिनेट में एन. आनंद, आधव अर्जुन और डॉ. केजी अरुणराज जैसे नाम शामिल हैं। राज्यपाल ने नई सरकार को 13 मई तक विधानसभा में अपना बहुमत (विश्वास मत) साबित करने का समय दिया है। टीवीके नेता एमवी करुप्पैया को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है।

एक्शन में सीएम: तीन बड़े फैसले
कार्यभार संभालते ही मुख्यमंत्री विजय ने जनहित से जुड़ी फाइलों पर हस्ताक्षर किए। उनके पहले तीन प्रमुख आदेश इस प्रकार हैं:
200 यूनिट फ्री बिजली: प्रदेश के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए मुफ्त बिजली का ऐलान।
महिला सुरक्षा दल: महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष बल का गठन।
एंटी ड्रग्स स्क्वाड: राज्य में नशे के खिलाफ कड़ा अभियान चलाने हेतु विशेष दस्ते की स्थापना।

राष्ट्रगान और राज्य गीत पर विवाद
समारोह के दौरान प्रोटोकॉल को लेकर विवाद भी खड़ा हो गया है। डीएमके (DMK) ने आपत्ति जताई है कि ‘तमिल थाई वाजथु’ (राज्य गीत) से पहले राष्ट्रगान और वंदे मातरम बजाया गया। डीएमके का आरोप है कि यह राज्य की परंपरा के खिलाफ है और विजय भाजपा की विचारधारा की ओर झुक रहे हैं। वहीं टीवीके ने सफाई दी है कि समारोह का क्रम राजभवन द्वारा निर्धारित किया गया था।

खास मेहमानों की मौजूदगी
शपथ ग्रहण समारोह में फिल्म जगत से विजय की करीबी मित्र और अभिनेत्री तृषा कृष्णन अपनी मां उमा कृष्णन के साथ विशेष रूप से शामिल हुईं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी विजय को फोन कर मुख्यमंत्री बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *