वरिष्ठ संगीतकार भैरो प्रसाद कत्थक का बीकानेर में अभिनंदन

वरिष्ठ संगीतकार भैरो प्रसाद कत्थक का बीकानेर में अभिनंदन
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 10 मई। शहर की प्रतिष्ठित संस्था स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति द्वारा रविवार शाम स्थानीय महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम (श्री जुबिली नागरी भण्डार) में एक गरिमामयी संगीतमय संध्या और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बीकानेर के वरिष्ठ संगीतकार एवं गायक कलाकार भैरो प्रसाद कत्थक का उनकी दीर्घकालीन सांगीतिक सेवाओं के लिए विशेष अभिनंदन किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

वरिष्ठ कलाकार का सम्मान
समिति के अध्यक्ष व वरिष्ठ गायक पूनम मोदी तथा सचिव राजीव मित्तल ने बताया कि खचाखच भरे सभागार में भैरो प्रसाद कत्थक को संगीत के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट और अमूल्य योगदान के लिए शॉल, साफ़ा, अभिनंदन पत्र, स्मृति चिन्ह भेंट कर और माल्यार्पण द्वारा सम्मानित किया गया।

pop ronak

सम्मान से अभिभूत कत्थक ने समिति का आभार व्यक्त करते हुए इसे संगीत की साधना का सम्मान बताया। इस दौरान पूनम मोदी ने कहा कि संस्था का सदैव यह प्रयास रहता है कि वरिष्ठ कलाकारों और साहित्यकारों की प्रतिभा को उचित मंच और सम्मान मिले, और यह सिलसिला भविष्य में भी अनवरत जारी रहेगा।

नग्मों से सजी सांस्कृतिक संध्या
समारोह के दूसरे भाग में शहर के नामचीन और उभरते कलाकारों ने अपनी सुरीली प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। एक से बढ़कर एक गीतों और नग्मों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन ज्योति वाधवा और संगीता महेश्वरी ने संयुक्त रूप से किया।

इस सांस्कृतिक आयोजन में शहर के कला प्रेमियों, साहित्यकारों और संगीत जगत की हस्तियों ने बड़ी संख्या में शिरकत की।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *