बीकानेर पुलिस की बड़ी सफलता, गोदाम में चोरी का महज एक सप्ताह में खुलासा, शत-प्रतिशत बरामदगी

बीकानेर नयाशहर थाना पुलिस की बड़ी सफलता,
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 12 मई। बीकानेर की नयाशहर थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए गोदाम में हुई चोरी की एक वारदात का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया 100% सामान बरामद कर लिया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

क्या थी वारदात?
अंत्योदय नगर निवासी परिवादी जयप्रकाश ने 3 मई, 2026 को नयाशहर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, पुष्पा भवन के पीछे स्थित उनके गोदाम के ताले तोड़कर अज्ञात चोरों ने तीन गैस सिलेंडर, एल्युमिनियम की परातें, टोकरियां, लोहे के खांचे और तेल-घी के पीपे सहित लगभग 34 हजार रुपये का सामान पार कर दिया था।

pop ronak

ऐसे दबोचे गए आरोपी
मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) के सुपरविजन और थानाधिकारी रोहित चौधरी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने निम्नलिखित तरीकों से कार्रवाई को अंजाम दिया। इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। तकनीकी साक्ष्यों (Technical Evidence) के आधार पर संदिग्धों को चिन्हित किया गया।

गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने गहन पूछताछ के बाद चोरी की वारदात कबूल करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जिनमे प्रेमकुमार उर्फ प्रेमरतन उर्फ डकणिया,
तालिब उर्फ धोतिया, पुष्पराज व गौरीशंकर हैं।

पुलिस टीम की सराहना
इस सफल कार्रवाई में थानाधिकारी रोहित चौधरी, उप निरीक्षक हंसराज (जांच अधिकारी), राजेन्द्र कुमार, श्यामलाल, हेमराज, रामकिशन, रवि कुमार और विकास की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बीकानेर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में चोरी और आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान जारी रहेगा।

 

sesumo school
sjps