गुरुवार , 14 मई 2026 के देश दुनिया के खास 45 समाचार
गुरुवार , 14 मई 2026 के देश दुनिया के खास 45 समाचार


प्रस्तुतकर्ता – राजेश खटेड़ व जैन दीपंकर छाजेड़
प्रथम ज्येष्ठ बेदी 12
==================


1 पीएम की बचत की अपील, 11 राज्यों में असर, त्रिपुरा में 50% कर्मचारी ही ऑफिस आएंगे; आंध्र प्रदेश- सीएम का काफिला आधा हुआ।


2 केरलम् में आज सीएम का ऐलान, दोपहर में विधायक दल की बैठक; 4 राज्यों में सीएम शपथ ले चुके, बस केरलम में बाकी।
3 नीट महाघोटाला: 10 राज्यों में बेचा गया लीक पेपर, सीबीआई की रडार पर पूरा सिंडिकेट।
4 कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को असम पुलिस ने आज फिर पूछताछ के लिए बुलाया, कल 10 घंटे तक किए थे सवाल-जवाब।
5 मेट्रो, बस, ई-रिक्शा से सफर करेंगे यूपी के मंत्री! वर्क फ्रॉम होम पर जोर; CM योगी ने दिए निर्देश।
6 खुशखबरी! भारत आ रहा 15वां LPG टैंकर, MV सनशाइन जहाज ने पार किया होर्मुज, भारतीय नौसेना कर रही मदद।
7 सुप्रीम कोर्ट बोला- देश में लेन ड्राइविंग का सिस्टम नहीं, ये हादसों की बड़ी वजह; राज्यों-UT को निर्देश- पब्लिक ट्रांसपोर्ट गाड़ियों में क्रैकिंग डिवाइस लगवाएं।”
8 भारत ने चीनी के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई, फैसला सितंबर तक रहेगा प्रभावी।
9 अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध जैसी स्थिति के बीच ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची दिल्ली पहुंच चुके हैं। लगभग 75 दिनों से जारी क्षेत्रीय संघर्ष के बाद अराघची की यह यात्रा कूटनीतिक हलकों में बड़ी हलचल पैदा कर रही है। यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब भारत ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी कर रहा है। ईरान ने साफ कर दिया है कि वह इस महत्वपूर्ण वैश्विक मंच पर एकजुटता का प्रदर्शन चाहता है।
10 केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: सीबीआई निदेशक प्रवीण सूद को फिर मिला सेवा विस्तार, लगातार दूसरी बार बढ़ा कार्यकाल।
11अमुल के बाद मदर डेयरी ने भी 2 रुपए लीटर बढ़ा दिए दूध के दाम, 14 मई से नई कीमतें होंगी लागू।
12 कर्नाटक स्कूलों में हिजाब बैन का आदेश वापस, 2022 में रोक लगी थी; नए आदेश में कलावा, रुद्राक्ष और जनेऊ की भी अनुमति।
13 उत्तरप्रदेश: प्रदेश में आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 62 लोगों की दर्दनाक मौत; कई जिलों में पंगु हुई बिजली व्यवस्था।
14 कोहली के शतक से जीती बेंगलुरु, टेबल टॉपर बनी, कोलकाता को 6 विकेट से हराया; पडीक्कल ने 39 रन बनाए।
15 ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% करने का असर। सोना ₹9,345 और चांदी ₹22,853 महंगी, इंपोर्ट , PM ने 3 दिन पहले कहा था- सोना न खरीदें।
16 ट्रम्प 8 साल बाद चीन दौरे पर पहुंचे, बेटा और बहू भी साथ; जाने से पहले बोले- ईरान जंग रुकवाने में चीन की मदद नहीं चाहिए।
17 साइबर सुरक्षा हेल्पलाइन: डिजिटल फ्रॉड की शिकायत के लिए ‘साइबर मित्र’ पोर्टल पर अब क्षेत्रीय भाषाओं में सहायता उपलब्ध होगी।
18 पशु बीमा योजना: पशुपालकों के लिए ‘कामधेनु बीमा योजना’ के तहत दुधारू पशुओं के बीमा प्रीमियम में 50% छूट दी गई।
19 अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति: केंद्र सरकार ने स्कॉलरशिप पोर्टल को फिर से खोलते हुए उच्च शिक्षा के लिए अनुदान राशि बढ़ाई।
20 खेलो इंडिया चयन: बीकानेर संभाग के 15 युवा एथलीटों का चयन राष्ट्रीय स्तर की खेलो इंडिया प्रतियोगिता के लिए हुआ।
21 सड़क सुरक्षा अभियान: ‘नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ के नियम को बीकानेर के पेट्रोल पंपों पर सख्ती से लागू करने के निर्देश।
22 घरेलू बिजली राहत: 200 यूनिट मुफ्त बिजली के बाद अब सोलर पैनल लगाने वाले परिवारों को अतिरिक्त सब्सिडी की घोषणा।
23 खाद आपूर्ति: खरीफ सीजन के लिए प्रदेश में खाद का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित करने के लिए विशेष रेल रैक रवाना।

24 सांस्कृतिक विरासत: बीकानेर के ‘रम्मत’ लोक नाट्य को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए यूनेस्को को प्रस्ताव भेजा गया।
25 गर्मी का अलर्ट: पश्चिमी राजस्थान में लू (Loo) का प्रकोप बढ़ने की आशंका, प्रशासन ने ‘हीट वेव’ एडवाइजरी जारी की।
26 आरक्षण सरलीकरण: ईडब्ल्यूएस और ओबीसी सर्टिफिकेट अब ऑनलाइन आवेदन के 48 घंटों के भीतर जारी करने का नया सिस्टम।
27 IT सेक्टर में भर्ती: राजस्थान सरकार सूचना सहायकों और प्रोग्रामर के 5000 पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया जुलाई में शुरू करेगी।
28 वृक्षारोपण लक्ष्य: इस मानसून प्रदेश भर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 7 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे।
29 कोचिंग गाइडलाइंस: कोटा और बीकानेर के कोचिंग संस्थानों के लिए छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने के सख्त निर्देश।
30 दिव्यांग सहायता: जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर दिव्यांगों के लिए निशुल्क कृत्रिम अंग और उपकरण वितरण शिविर आयोजित।
31 प्रतीक यादव की मौत का मामला पहुंचा NHRC, चोटों के निशान को बताया संदेहास्पद।
32 सत्य की जीत हुई; जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा के CBI अर्जी ट्रांसफर करने पर केजरीवाल।
33 देश में लिमिट में मिलेगा पेट्रोल-डीजल और LPG? सरकार ने साफ कर दी स्थिति।
34 सर्टिफिकेट दिखाओ; वकील बनकर कोर्ट में पेश हुईं ममता, ऐक्शन में बार काउंसिल।
35 IMD का अलर्ट: कई राज्यों में आसमान से बरसेगा आग, तो यहां आंधी-तूफान का तांडव।
36 केरलम के नए CM सतीशन ने राज्यपाल से की मुलाकात, सरकार बनाने का दावा किया पेश, जानें कब होगा शपथ ग्रहण।
37 असम पुलिस ने पवन खेड़ा से 10 घंटे पूछताछ की:आज फिर बुलाया; खेड़ा ने कहा था- CM हिमंता की पत्नी के पास 3 पासपोर्ट।
38 अखिलेश के भाई प्रतीक को ससुर ने दी मुखाग्नि:सपा प्रमुख ने चिता पर लकड़ी रखी, प्रणाम किया; भतीजी को चॉकलेट खिलाई।
39 पुणे- अस्पताल के अंदर बम मिला:7 घंटे का टाइमर लगा था; बम स्कॉड ने बाहर लाकर डिफ्यूज किया; ATS की जांच।
40 देश के 19 राज्य-UT में SIR का ऐलान, यहां 37 करोड़ वोटर्स:30 मई से 23 दिसंबर के बीच होगा वेरिफिकेशन; पंजाब, उत्तराखंड और मणिपुर में अगले साल चुनाव।
41 श्याम मानव बोले- चुनौती छोड़कर फिर भागे धीरेंद्र शास्त्री:‘चमत्कार’ में फेल हुए तो बाबागिरी का धंधा बंद हो जाएगा; शास्त्री अड़े- दरबार में आओ।
42 दिल्ली में बिहार की बस में महिला से गैंगरेप:गाड़ी पर 10 लाख का चालान; टूरिस्ट परमिट पर आम बसों की तरह चल रही थी।
43 बंगाल में हाई वोल्टेज चुनाव के बीच हिंसा, कबीर समर्थकों और TMC कार्यकर्ताओं में झड़प।
44 संजय सिंह ने आम आदमी पार्टी के सांसदों के भाजपा में शामिल होने के कदम को बताया “असंवैधानिक”, राज्यसभा अध्यक्ष से की कार्रवाई की मांग।
45 समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाई प्रतीक यादव के निधन पर किया शोक व्यक्त।
========================


