राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) बीकानेर में बड़ी फूट

राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) बीकानेर में बड़ी फूट
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

पांच ब्लॉकों ने किया चुनाव का बहिष्कार, संघर्ष समिति का गठन

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 17 मई। राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) की जिला इकाई में लंबे समय से चल रही खींचतान अब खुलकर सामने आ गई है। रविवार को बीकानेर में आयोजित वार्षिक अधिवेशन के दौरान संगठन दो गुटों में बंट गया। वर्तमान जिला कार्यकारिणी पर अलोकतांत्रिक तरीके से चुनाव थोपने का आरोप लगाते हुए पांच ब्लॉकों के प्रतिनिधियों और सैकड़ों शिक्षकों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया। नाराज गुट ने एकजुट होकर ‘संघर्ष समिति’ के गठन का ऐलान किया है, जो जल्द ही नई कार्यकारिणी बनाने की दिशा में कदम उठाएगी।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

विवाद की मुख्य जड़ पांच ब्लॉकों में बिना विधिवत निर्वाचन प्रक्रिया पूरी किए ही प्रदेश पर्यवेक्षक और चुनाव अधिकारी को बुलाकर मनमर्जी से चुनाव करवाना बताया जा रहा है। पक्षपातपूर्ण और अलोकतांत्रिक कार्यप्रणाली के विरोध में हल्दीराम महात्मा गांधी राजकीय बालिका विद्यालय, सूरसागर में सैकड़ों शिक्षक एकत्रित हुए। यहाँ संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और ब्लॉक प्रतिनिधियों ने मिलकर वर्तमान नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और संघर्ष समिति के माध्यम से शिक्षक-शिक्षार्थी हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

इस बैठक में संगठन के वरिष्ठ नेता भंवरलाल पोटलिया, शिवशंकर गोदारा, आदूराम मेघवाल सहित नोखा, पांचू, बीकानेर देहात, खाजूवाला और डूंगरगढ़ उपशाखाओं के अध्यक्ष व मंत्रियों ने हिस्सा लिया। संघर्ष समिति के गठन के दौरान बालाराम मेघवाल, कोजाराम सियाग, महेन्द्र पाल भंवरिया, राजेश तर्ड, हारुन कुरैशी, मालचंद भार्गव, रामनिवास गोदारा, भैराराम, गणेश चौधरी, सोहनलाल कुकणा, अमित बिश्नोई, जसविंदर सिंह, हरीराम सहू और दानाराम डेलू सहित बड़ी संख्या में शिक्षक प्रतिनिधि मौजूद रहे। शिक्षकों के इस कड़े रुख से संगठन के भीतर गहरा आंतरिक संकट खड़ा हो गया है।

sjps