महावीर इंटरनेशनल गंगाशहर केंद्र ने रोही में बेजुबान पशु-पक्षियों के लिए डलवाए पानी के टैंकर

महावीर इंटरनेशनल गंगाशहर केंद्र ने रोही में बेजुबान पशु-पक्षियों के लिए डलवाए पानी के टैंकर
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा

बीकानेर, 17 मई। भीषण गर्मी के इस मौसम में मूक पशु-पक्षियों को राहत देने के लिए महावीर इंटरनेशनल गंगाशहर केंद्र ने एक सराहनीय मानवीय पहल की है। केंद्र द्वारा संचालित ‘जीव दया प्रकोष्ठ’ के अंतर्गत रोही (ग्रामीण व जंगली क्षेत्रों) में पानी के लिए भटक रहे लावारिस पशु-पक्षियों के लिए पानी के चार टैंकर डलवाए गए हैं। तीव्र गर्मी और जलसंकट से बेहाल इन बेजुबान जीवों की प्यास बुझाने के उद्देश्य से शुरू किया गया यह जनहितैषी कार्यक्रम आगामी तीन महीनों तक निरंतर चलाने का संकल्प लिया गया है, ताकि इस पूरे सीजन में जीवों को राहत मिल सके।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

गंगाशहर में आयोजित इस सेवा कार्यक्रम के दौरान महावीर इंटरनेशनल केंद्र के कई प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। इस अवसर पर केंद्र सचिव वीर चंद्र कुमार राखेचा, जीव दया प्रकोष्ठ प्रभारी वीर कल्याण चन्द चोपड़ा, वीर कन्हैया लाल बोथरा, वीर बछराज रांका के साथ-साथ तरुण दफ्तरी, नवरत्न गहलोत और महेंद्र गहलोत ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई और सेवा कार्यों में सहयोग दिया। केंद्र के पदाधिकारियों का मानना है कि इस भीषण गर्मी में जीव रक्षा करना ही सबसे बड़ा धर्म है।

pop ronak