देशनोक में भाजपा देहात के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का भव्य शुभारंभ

देशनोक में भाजपा देहात के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का भव्य शुभारंभ
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • वैचारिक मजबूती और संगठन विस्तार पर मंथन

बीकानेर/देशनोक, 24 मई। भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात द्वारा देशनोक की पावन धरा पर दो दिवसीय “पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग महाअभियान” का आज भव्य आगाज हुआ। इस प्रशिक्षण वर्ग में जिले भर से आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया, जिससे समूचा वातावरण उत्साह और अनुशासन से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि सभी सत्रों की अध्यक्षता मातृ शक्ति द्वारा की गई, जो महिला सशक्तिकरण का एक सशक्त संदेश दे गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

विचारधारा और अंत्योदय पर केंद्रित रहे सत्र
प्रशिक्षण वर्ग के दौरान भाजपा की वैचारिक रीति-नीति, राष्ट्रवाद, अंत्योदय और संगठनात्मक मजबूती जैसे विषयों पर गंभीर मंथन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य वक्ताओं—भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रामलाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल विश्नोई, पूर्व प्रदेश महामंत्री अभिषेक मटोरिया, खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल और विजय आचार्य ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि भाजपा केवल सत्ता प्राप्ति का साधन नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा का एक विचार है। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘अंत्योदय’ सिद्धांत की व्याख्या करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाना ही संगठन का मूल लक्ष्य है। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।

pop ronak

प्रदर्शनी और संगठनात्मक यात्रा का प्रदर्शन
कार्यक्रम के दौरान भाजपा की वैचारिक यात्रा और सेवा कार्यों पर आधारित एक विशेष प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया गया। इस प्रदर्शनी के माध्यम से संगठन के गौरवशाली इतिहास और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया, जिसे कार्यकर्ताओं ने बड़ी जिज्ञासा के साथ देखा।

कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार
भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने प्रशिक्षण वर्ग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन संगठन की आत्मा होते हैं, जो कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। जिला प्रभारी बलवीर विश्नोई, विधायक ताराचंद सारस्वत, अंशुमान सिंह भाटी और रामगोपाल सुथार सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

व्यवस्थाओं का सफल संचालन वर्ग प्रभारी महेश पेडीवाल और संयोजक दिलीप सिंह आडसर ने किया। कार्यक्रम में जालम सिंह भाटी, कुम्भनाथ सिद्ध, कैलाश बिश्नोई और महावीर सिंह चारण सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी सक्रिय रहे।

कल केंद्रीय कानून मंत्री का संबोधन
प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन का मुख्य आकर्षण केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का आगमन रहेगा। वे मुख्य वक्ता के रूप में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और आगामी संगठनात्मक लक्ष्यों पर चर्चा करेंगे। आयोजन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

sesumo school
sjps