गंगाशहर तेरापंथ श्रावक समाज के चार प्रतिष्ठित व्यक्तियों का स्वर्गवास, समाज में शोक की लहर

गंगाशहर तेरापंथ श्रावक समाज के चार प्रतिष्ठित व्यक्तियों का स्वर्गवास, समाज में शोक की लहर
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • समाज के सक्रिय श्रावकों और वरिष्ठ जनों के निधन पर विभिन्न संगठनों ने व्यक्त की गहरी संवेदना
  • गंगाशहर, केरल और गुवाहाटी में संपन्न हुए अंतिम संस्कार; आज शाम होगा श्रीमती विमला देवी का उठावना

बीकानेर (गंगाशहर), 26 मई। गंगाशहर के तेरापंथ श्रावक समाज के लिए पिछले दो दिन अत्यंत दुखद रहे। समाज के चार प्रतिष्ठित और सक्रिय श्रावकों व वरिष्ठ नागरिकों का स्वर्गवास हो गया है, जिससे संपूर्ण क्षेत्र और जैन समाज में शोक की लहर छा गई है। दिवंगत आत्माओं की अंतिम यात्राओं में समाज के प्रबुद्ध जनों और परिजनों ने नम आंखों से विदाई दी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

1. श्री राजकरण पारख का निधन
बाफना क्लीनिक के पीछे, नई लाइन (गंगाशहर) निवासी श्री राजकरण पारख (पुत्र स्वर्गीय फतेहचंद जी पारख) का 60 वर्ष की आयु में 24 मई 2026 को देहावसान हो गया। उनकी अंतिम यात्रा सोमवार, 25 मई को प्रातः 8:30 बजे उनके निज निवास से रवाना होकर पुरानी लाइन स्थित ओसवाल मुक्तिधाम पहुंची, जहां गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दुख की घड़ी में उनके पुत्र रवि पारख सहित संपूर्ण पारख परिवार शोकाकुल है।

pop ronak
श्री भीखम चंद जी बैद

2. केरल के एर्नाकुलम में श्री भीखम चंद जी बैद का देवलोकगमन
गंगाशहर के शिवा बस्ती निवासी और तेरापंथी सभा गंगाशहर के अत्यंत सक्रिय श्रावक श्री भीखम चंद जी बैद (पुत्र स्वर्गीय श्री चुनी लाल जी बैद) का रविवार, 24 मई 2026 को सुबह 8:06 बजे एर्नाकुलम (केरल) में स्वर्गवास हो गया। उनकी अंतिम यात्रा 25 मई को सुबह 10:00 बजे उनके केरल स्थित निज निवास ‘अर्हम भवन’ (जवाहर) से रवाना होकर मोक्ष धाम एडापल्ली पहुंची, जहां उनका अंतिम संस्कार हुआ। उनके निधन पर गंगाशहर तेरापंथ समाज ने एक कर्मठ कार्यकर्ता को खो दिया है। परिवार में कुलदीप और अंकुश बैद सहित पूरा बैद परिवार शोकाकुल है।

श्रीमती सोहनी देवी बैद

3. गुवाहाटी में श्रीमती सोहनी देवी बैद ने ली अंतिम सांस
मूलतः गंगाशहर के शिवा बस्ती (घड़सीसर रोड) निवासी श्रीमती सोहनी देवी (धर्मपत्नी स्वर्गीय श्री दूलीचन्द बैद) का सोमवार, 25 मई 2026 को असम के गुवाहाटी में देहावसान हो गया। उनकी अंतिम यात्रा सोमवार दोपहर 3:30 बजे उनके गुवाहाटी स्थित निज निवास (मकान नंबर 117, भगवान कलीता बिल्डिंग, सालुक्य गेट, भरोलीमुख) से रवाना होकर स्थानीय मुक्तिधाम पहुंची, जहां अंतिम संस्कार की रस्में पूरी की गईं। प्रवासी समाज और गंगाशहर में उनके निवास (दुलीचंद रतनलाल बैद परिवार) पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा है। परिवार में श्री रतनलाल, राहुल और राकेश बैद शोकाकुल हैं।

श्रीमती विमला देवी लुणावत

4. श्रीमती विमला देवी लुणावत का बैकुंठवास, उठावना आज शाम
चौरड़िया चौक, गली नंबर 2, नई लाइन (गंगाशहर) निवासी श्रीमती विमला देवी (धर्मपत्नी स्वर्गीय चौथमल लुणावत) का 72 वर्ष की आयु में मंगलवार, 26 मई 2026 को प्रातः लगभग 6:00 बजे देहावसान हो गया। उल्लेखनीय है कि उनके पति स्वर्गीय चौथमल जी लुणावत ने गंगाशहर तेरापंथ भवन में जीवनभर अपनी अनुकरणीय सेवाएं प्रदान की थीं। वहीं उनके सुपुत्र सुधीर लुणावत ‘सिक्का संग्रहकर्ता’ (कॉइन कलेक्टर) के रूप में पूरे देश में अपनी एक विशिष्ट पहचान रखते हैं और तेरापंथी सभा के समर्पित कार्यकर्ता हैं।

श्रीमती विमला देवी की अंतिम यात्रा आज मंगलवार, 26 मई को सुबह 10:00 बजे उनके निज निवास से नई लाइन मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी। परिवार की ओर से जानकारी दी गई है कि दिवंगत आत्मा का उठावना आज ही सायं 05:30 बजे रखा गया है। इस क्षति पर सुधीर लुणावत सहित संपूर्ण लुणावत परिवार गहरे शोक में है।

श्री जैन श्वेताम्बर तेरांपथी सभा गंगाशहर पुण्यात्माओं के प्रति हार्दिक श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए कामना करती है कि दिवंगत आत्मा उत्तररोतर आध्यात्मिक उन्नति करती हुई मोक्ष को प्राप्त करे। शत शत नमन।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *